Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: रात 10 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा अंतिम मैच, सोनी टेन के अलावा यहाँ देख सकते है फ्री

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्टल काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। जिसमें दोनों ही टीमों की निगाहें जीत पर टिकी हुई है, क्योंकि अभी एक-एक से साथ बराबरी पर है और यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है।

इससे पहले आपको बता दें कि तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जो 3 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला गया था जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेटों से हराया था। उस मैच में पहले कुलदीप यादव ने काफी घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए थे जबकि इसके बाद लोकेश राहुल ने धुआंधार 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने अच्छी वापसी करते हुए भारत को 5 विकेटों से हराया था। इस मैच में उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही इस कारण वापसी कर पाए।

10 बजे नहीं बल्कि इस समय पर शुरू होगा तीसरा मैच

गौरतलब हो कि सीरीज के पहले दो मैच जो भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेले गए थे लेकिन यह आखिरी मुकाबला 10 बजे से नहीं खेला जाने वाला है। जी हाँ, आपको बता दें कि यह आखिरी मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 6 बजे से खेला जाने वाला है। जिसका लाइव प्रसारण सोनी टेन के चैनलों पर दिखाया जाएगा। सोनी टेन के अलावा आप इसे सोनी लीव पर भी देख सकते है.

इस तरह आज यह मुकाबला शाम साढ़े 6 बजे से ही शुरू हो जाएगा जिसका मतलब यह है कि 10 बजे तक पूरा मैच खत्म हो जाएगा। साथ ही पूरा मैच देखना का भी मजा आयेगा। इससे पहले खेले गए मैच जो भारतीय समय के अनुसार रात 2 बजे तक खेले जाते थे इस कारण हर कोई पूरे मैच का मजा नहीं ले पाता था, लेकिन अंतिम मैच में ऐसा नहीं होगा। इस प्रकार आज यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ख़ास रहने वाला है।

The post ENGvIND: रात 10 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा अंतिम मैच, सोनी टेन के अलावा यहाँ देख सकते है फ्री appeared first on SportzWiki Hindi.