इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह दुनिया का सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक है जहाँ कल दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इससे पहले भारत ने कल रात खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड को आसानी से हराकर वनडे सीरीज में भी अजेय बढ़त बना दी है।

इससे पहले आपको बता दें कि टीम इंडिया का अब तक का ब्रिटेन दौरा बहुत अच्छा रहा है, क्योंकि पहले तो आयरलैंड को दोनों टी-20 मैचों में आसानी से जीत हासिल की, तो उसके बाद इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला 2-1 से हरायी और अब पहला वनडे भी जीत लिया है।
5 बजे नहीं होगा मैच शुरू
गौरतलब हो कि इंग्लैंड और भारत के बीच पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे शुरू हुआ था जो लगभग 12 बजे तक खेला गया था लेकिन दूसरा मैच जल्द ही पूरा हो जाएगा क्योंकि समय में परिवर्तन हुआ है।
दरअसल बात यह है कि सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सांय साढ़े 3 बजे से शुरू हो जाएगा, जो रात साढ़े 10 बजे तक पूरा हो जाएगा।

वापसी की उम्मीदों से उतरेगी इंग्लैंड टीम
जैसा कि आप जानते ही कि पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर अजेय बढ़त बना दी है। अब कल सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा जिसमें मेजबान टीम जीत की उम्मीदों के साथ उतरने वाली है। इसके लिए खिलाड़ियों ने तैयारियाँ आरम्भ कर दी है।
पहले मैच में इंग्लिश टीम की शुरुआत तो अच्छी ही रही थी, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 268 रनों पर ऑल आउट हो गयी।
इस मैच में जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 53 और बेन स्टोक्स ने 50 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और रोहित के शतक और विराट की फिफ्टी की बदौलत यह लक्ष्य 40 ओवर में ही हासिल कर लिया।
The post ENGvIND: दूसरे वनडे के समय में हुआ बदलाव, शाम 5 बजे या रात 10 बजे नहीं बल्कि इस समय होगा शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.