Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: हारकर भी दूसरे वनडे में भारत के कप्तान और पूर्व कप्तान ने बनाये ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला कल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है। अब अंतिम मैच 17 जुलाई को हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जिसमें जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर देगी।

हालाँकि भारतीय टीम भले ही इस मैच में हारी हो लेकिन टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम बहुत ख़ास रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने बहुत खराब क्रिकेट खेली जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने बनाया यह रिकॉर्ड

गौरतलब हो कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड को देखने के लिए उनके फैंस पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार कल यह कारनामा देखने को मिला है।

जी हाँ, जानकारी के लिए आपको बता दें कि धोनी ने अपने वनडे क्रिकेट कैरियर के 10 हजार रन बना दिए है और ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए है।

वहीं माही से पहले भारत की तरफ से सचिन, द्रविड़ और गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 10 हजार या इससे ज्यादा रन बनाये है और अब धोनी चौथे बल्लेबाज बने है। हालाँकि इन्हें पिछले कई महीनों से ज्यादा रन की तो जरुरत नहीं थी, लेकिन इन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला।

कप्तान विराट ने किया यह कारनामा

वहीं वर्तमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इस मैच में अपने नाम एक बड़ा कारनामा कर दिया है। जी हाँ, विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे कैरियर में 1000 रन पूरे कर दिए है।

इस मैच में इन्होंने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन टीम इंडिया को जिताने में नाकाम रहे। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 28 मैचों में 1041 रन बनाये है।

The post ENGvIND: हारकर भी दूसरे वनडे में भारत के कप्तान और पूर्व कप्तान ने बनाये ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.