Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: वजह आई सामने इस कारण शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को करना पड़ा हार का सामना

इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर दी है और अब आखिरी मुकाबला बेहद ख़ास हो गया है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को शिकस्त दी है और अब अंतिम मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 322 रनों का बड़ा लक्ष्य दे दिया। कल जो रूट ने शानदार वापसी करते हुए 113 रनों की पारी खेली और मैच के हीरो रहे।

इन पांच कारणों से मिली भारत को करारी हार

1) इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और उनके लिए बहुत सही साबित हुआ और पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े और अच्छी शुरुआत दी। अगर भारतीय गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करते और शुरुआत में एकाद विकेट ले लेते तो दबाव बन सकता था।

2) रन रेट में कोई कमी ना ला पाना

हालाँकि इसके बाद जब जॉनी बेयरस्टो के रूप में पहला विकेट तो भारत को मिल गया था लेकिन इसके बाद भी गेंदबाज लगातार पिटाई झेल रहे थे। मैच में हार का यह दूसरा कारण है क्योंकि विकेट के बाद सम्भल नहीं पाए।

3) मजबूत बल्लेबाजी

इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार और मजबूत भागीदारियां करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। बता दें कि टीम में जहाँ जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दी तो उसके बाद रूट और कप्तान मॉर्गन ने भी घातक बल्लेबाजी की और जीत की झलक तो यहीं से दिखने लगी थी।

4) भारत की खराब शुरुआत

टीम इंडिया की पहले मैच में जहां अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन दूसरे मैच में पहला विकेट महज 49 रन पर ही गिर गया। लेकिन फिर भी ठीक था क्योंकि बाक़ी बल्लेबाज आने वाले थे लेकिन इसके बाद शिखर धवन और लोकेश राहुल भी बहुत सस्ते में आउट हो गए। भारत के 60 रन पर ही 3 बड़े आउट हो गए थे।

5) रन रेट में सुधार न करना

वहीं भारतीय टीम की करारी हार का पांचवां बड़ा कारण है रन रेट का खराब रहना। जी हाँ, बता दें इस मैच में एक तरफ जहाँ सुरेश रैना और कोहली ने जरूर भागीदारी की लेकिन रन रेट बहुत खराब बनी रही और अंत तक यही देखने को मिला। रैना ने 63 गेंदों पर 46, धोनी ने 59 गेंदों पर 37 रन बनाये। फैंस को यही उम्मीद थी कि अब तो बड़े शॉट देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

The post ENGvIND: वजह आई सामने इस कारण शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.