Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: अगर इस भारतीय बल्लेबाज को मिला मीडिल ऑर्डर में जगह तो ही भारत जीत सकती है इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच तीन टी-20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज के बाद अब एक अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाने वाली है जिसके लिए टीमों का ऐलान अभी तक तो नहीं हुआ है। हालाँकि खबर तो यही है कि आज भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया जा सकता है। जिसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते है।

 

इससे पहले आपको बता दें कि भारत ने जहाँ इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया तो इंग्लैंड ने भी बदला लिया और वनडे सीरीज पर 2-1 के साथ कब्जा कर दिया। अब दोनों ही टीमें एक अगस्त से टेस्ट मैच खेलने वाली है।

अगर इस खिलाड़ी को मिले मौका तो टीम इंडिया कर सकती है टेस्ट सीरीज अपने नाम

गौरतलब हो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन तो अच्छा किया लेकिन साथ में खराब प्रदर्शण भी किया है। जी हाँ, आप देख सकते है कि भारतीय टीम में किसी मैच में तो सब बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है तो किसी में सब फ्लॉप रहे इस कारण टेस्ट टीम में हैदराबाद के अंबाती रायडू को मौका दिया जाना चाहिए। अगर यह सम्भव होता है तो भारतीय टीम के लिए मिडल ऑर्डर में बहुत अच्छा भी रह सकता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंबाती रायडू जिन्हें इस इंग्लैंड के दौरे के लिए वनडे टीम में जगह दी गयी थी लेकिन अनिवार्य यो-यो टेस्ट में पास नहीं हुए इस कारण उन्हें बाहर होना पड़ा और सुरेश रैना उनकी जगह खेले। इन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन के कारण वनडे टीम में जगह मिली थी।

आईपीएल में कई मैचों में रहे थे ऑरेंज कैप होल्डर

आईपीएल के 11वें सीजन में इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 602 रन बनाये है जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे। इस कारण इन्हें वनडे टीम में मौका दिया गया था लेकिन यो-यो टेस्ट के कारण उन्हें बाहर कर दिया, लेकिन अब इन्हें टेस्ट टीम में मिडल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि वनडे सीरीज में मिडल ऑर्डर ने कुछ भी ख़ास प्रदर्शन नहीं किया।

The post ENGvIND: अगर इस भारतीय बल्लेबाज को मिला मीडिल ऑर्डर में जगह तो ही भारत जीत सकती है इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.