Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा, विराट कोहली अब वह खिलाड़ी नहीं

भारतीय टीम बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। इस दौरे पर अभी तक भारत का प्रदर्शन मिलाजुला रहा हैं। टीम ने जहाँ टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया था. वहीं वनडे सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद उसे सीरीज गंवानी पड़ी थी। टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी काफी निर्भर करेगा।

विराट कोहली अब वह खिलाड़ी नहीं

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि विराट कोहली अब वह खिलाड़ी नहीं है जो वह 2014 इंग्लैंड दौरे के समय थे। अज़हरुद्दीन ने कहा

उस समय उनका पहला इंग्लैंड दौरा था। अब उनके पीछे काफी रन हैं और मुझे उम्मीद है वह जबरदस्त खेल दिखायेंगे। वह काफी टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं ऐसे में उनपर कप्तानी का भी कोई प्रेशर नहीं रहेगा।”

क्रिकेट टीम गेम है

हमें पता है एक खिलाड़ी आपको क्रिकेट मैच नहीं जीता सकता। मैच जीतने के लिए सभी का अच्चा खेल दिखाना जरूरी है। इसी बारे में एएफपी से बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कोहली से ज्यादा टीम के प्रदर्शन पर जोर दिया।

अज़हरुदीन के अनुसार

“क्रिकेट एक व्यक्ति का खेल नहीं है। हर किसी को रन बनाने पड़ते हैं, क्योंकि एक एक खिलाड़ी आपको पूरा मैच नहीं जीता सकता है। यदि गेंद स्विंग और सीम कर रही है, तो दोनों टीमों के बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगी। लेकिन भारत को इस बार इंग्लैंड में जीतने का एक बड़ा मौका है।”

ख़राब रहा था पिछला दौरा

जब भारतीय टीम पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर थी उस समय कोहली अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। उस सीरीज में हुए 5 मैचों की 10 पारियों में विराट के बल्ले से मात्र 134 रन निकले थे। उन्हीं भुवनेश्वर कुमार ने इस सीरीज में 247 रन बनाये थे। इससे साफ हो जाता है विराट उस समय किस फॉर्म में चल रहे थे।

The post ENGvIND: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा, विराट कोहली अब वह खिलाड़ी नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.