इंग्लैंड और भारत के बीच तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच कल लॉर्ड्स में खेला गया था। जिसमें इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 86 रनों से हरा दिया है और सीरीज में अच्छी वापसी की है। इस मैच में टीम इंडिया का गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में खराब प्रदर्शन रहा इस कारण हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो इंग्लैंड के लिए एकदम सही साबित हुआ। इस मैच में जहाँ जेसन रॉय और जोनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दी तो उसके बाद जो रूट ने शतक बनाया तो कप्तान ने 53 रनों की शानदार पारी खेल डाली। आखिरी समय पर ऑल राउंडर डेविड विली ने 50 रनों की तूफानी पारी खेल स्कोर को 322 तक पहुंचा दिया।

साक्षी और ड्वेन ब्रावो दिखे एक साथ
वहीं आपको बता दें कि कल के मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी और चेन्नई सुपर किंग्स और माही के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक ड्वेन ब्रावो को एकसाथ मैच का मजा लेते हुए देखा गया। जिनके फोटो सोशल मीडिया पर सामने आये है। याद हो कि ब्रावो ने आईपीएल के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि साक्षी को अपनी बहन जैसा मानते है।
यहाँ देखिये ब्रावो की पोस्ट
ब्रावो ने साक्षी के साथ यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो साक्षी और एल अन्य शख्स के साथ नजर आ रहे है और साफ तौर पर यह लिखा है कि “मेरी बहन साक्षी के साथ”। ये आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते है और धोनी उस टीम के कप्तान है इस कारण ये कल लंदन मैच देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन माही ने कुछ ख़ास बल्लेबाजी नहीं कि और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
The post ENGvIND: दूसरे वनडे मैच में ‘भाई’ के साथ मैच देखती हुई नजर आयी धोनी की वाइफ साक्षी, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.
vs England
#ODI #Lords with my sister @sakshisingh_r an friends @_kanvir7 @k.a.b.b.s #Champion