Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: अभ्यास मैच के बाद खत्म हुआ सलामी बल्लेबाज का सिरदर्द

भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी टीम एसेक्स और भारत के बीच तीन दिन का एक अभ्यास मैच खेला गया.

भारत और एसेक्स के बीच खेले गया अभ्यास मैच ड्रा में समाप्त हुआ है, लेकिन अभ्यास मैच देखने के बाद भारतीय टीम का ओपनिंग क्रम लगभग तय हो चुका है.

धवन अभ्यास मैच में हुए फ्लॉप 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन एसेक्स खिलाफ हुए अभ्यास मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए है. धवन अभ्यास मैच में दोनों पारियों को मिलाकर एक भी रन नहीं बना पाये है.

शिखर धवन जहां अभ्यास मैच की पहली पारी में फर्स्ट गेंद पर ही आउट हो गये थे. वही दूसरी पारी में भी वह तीसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. शिखर धवन के इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उनका पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है.

राहुल और विजय कर सकते है अब पारी की शुरूआत 

अभ्यास मैच को देखने के बाद शिखर धवन का तो भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं बन पा रहा है, इसलिए अब पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पारी की शुरूआत मुरली विजय और केएल राहुल कर सकते है.

मुरली विजय ने जहां अभ्यास मैच की पहली पारी में 53 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया था. वही केएल राहुल ने पहली पारी में 58 रन की शानदार पारी खेली थी. वही दूसरी पारी में भी 36 रन नाबाद बनाये थे.

अभ्यास मैच से पहले भारत के लिए ओपनिंग के क्रम में बल्लेबाजों का चुनाव करना बहुत मुश्किल हो रहा था, लेकिन शायद अब अभ्यास मैच देखने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को अपने दो ओपनर बल्लेबाज मिल गये है.

 

 

The post ENGvIND: अभ्यास मैच के बाद खत्म हुआ सलामी बल्लेबाज का सिरदर्द appeared first on SportzWiki Hindi.