भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है. जहां टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज खेलने की तैयारी चल रही है. गौरतलब है कि तीन टी-20 मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. अब मेजबान टीम के साथ वनडे सीरीज खेलना है जिसके बाद 1 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रहा है.
इस सीरीज में कुछ नए खिलाड़ी टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नज़र आ सकते हैं. आज हम इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसे नए चेहरों के बारे में बताएंगे जिन्हें टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है.
1- करुण नायर

अपने पहले शतक को तिहरे शतक में बदलने के बाद भी करुण नायर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए शतक के बाद उनका बल्ला लगातार विफल रहा था.
नतीजन उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा था. लेकिन करुण नायर का मानना है कि वह दो साल पहले की तुलना में बेहतर बल्लेबाज हैं.
नायर को अगर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है, तो पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.
2-रजनीश गुरबानी

विदर्भ को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज रजनीश गुरबानी की अहम भूमिका रही थी. रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन का ही नतीजा है कि गुरबानी को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. जहां यह खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकता है.
गुरबानी को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंतिम एकादश में मौका मिलता है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.
3- कुलदीप यादव

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में जलवा बिखेर चुके चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी आगामी टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है.
इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए कुलदीप को खेलना आसन नहीं लग रहा है . इस युवा गेंदबाज के सामने इंग्लिश बल्लेबाज संघर्ष करते दिख रहे हैं.
हालांकि अभी तक यह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में देखने को मिला है. लेकिन टेस्ट में भी कुलदीप इंग्लैंड के कही;अफ उतरते दिख सकते हैं.
4- नवदीप सैनी

हाल ही में संपन्न हुए अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया में नवदीप सैनी को शामिल किया गया था, हालांकि इन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला.
ऐसे में इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है. नवदीप ने दिल्ली की तरफ से 8 रणजी ट्रॉफी मैचों में 34 विकेट लिए हैं.
5- संजू सैमसन

रिद्धिमान साहा चोट के कारण बहार चल रहे हैं. इनकी जगह दिनेश कार्तिक को अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट में मौका दिया गया था, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता है. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में संजू ने शानदार फार्म दिखाया है जिसका इनाम इन्हें मिल सकता है.
The post ENGvsIND: भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते है ये 3 भारतीय खिलाड़ी, 2 की फिर हो सकती है वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.