Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम चुनते हुए चयनकर्ताओ की नजर में होंगे इंडिया A के ये 3 खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज तो खेली जा चुकी है और अब कल से तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का आगाज होने जा रहा है जिसका पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. जहाँ इंग्लैंड ने बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 481 रन बनाकर नया कारनामा अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैच भी खेलने है लेकिन अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है।

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से खेला जाएगा और अंतिम मैच 7 से 11 सितम्बर तक खेला जाएगा। इस सीरीज के टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी भी इस बार जगह बना सकते है, तो आइये एक नजर डालते है, कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में कौनसे खिलाड़ी जगह बना सकते है।

इन तीन बल्लेबाजों को चाहिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मौका

1) पृथ्वी शॉ

18 वर्षीय पृथ्वी शॉ जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे है। इन्होंने पहले तो भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में खिताब जिताया, इसके बाद आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया।

इसके बाद अब भारत ‘ए’की तरफ से खेलते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ चार दिनों के टेस्ट मैच में 188 रनों की पारी खेली। इस कारण इन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है।

2) मयंक अग्रवाल

शॉ के साथी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का भी भारत ‘ए’ टीम में बेहद जबरदस्त प्रदर्शन रहा है और ये भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बना सकते है।

हालाँकि इनका प्रदर्शन आईपीएल में खराब रहा था, लेकिन अच्छी वापसी की है और अब भारतीय टीम के लिए खेलने को आतुर है।

3) करुण नायर

करुण नायर वही स्टार बल्लेबाज है जिन्होंने सहवाग के बाद भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया था। हालाँकि इसके बाद इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है लेकिन अब अच्छी फॉर्म में है और भारत ‘ए’ की कप्तानी कर रहे है।

इस प्रकार अब कुछ ही दिनों में भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान होने वाला है, जिसमें हमें ये धाकड़ बल्लेबाज जगह बना सकते है और शॉ और मयंक अग्रवाल पहली बार खेलते हुए नजर आ सकते है।

The post ENGvsIND: इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम चुनते हुए चयनकर्ताओ की नजर में होंगे इंडिया A के ये 3 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.