Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: सीरीज जीत के बाद विराट ने शेयर की ऐसी तस्वीर, जिस पर धोनी ने लुटी वाहवाही

इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ने रविवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम करली. ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में भारत ने आठ गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की.

इस जीत में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा द्वारा खेली गयी नाबाद 56 गेंदों पर 100 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. वहीं सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे. जैसन रॉय ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली. जबकि जॉस बटलर ने 34 और एलेक्स हेल्स ने 30 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट निकाले.

विराट की फोटो पर लोगों ने उठाए सवाल 

टीम की ट्रॉफी के साथ फोटो विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की. इस फोटो में विराट कोहली बीच में दीपक चाहर के साथ मिलकर ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें सभी के चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं.

मगर महेंद्र सिंह धौनी को पहचान पाना मुश्किल है. दरअसल धौनी सबसे पीछे जाकर खड़े हैं और शिखर धवन और दीपक चाहर के बीच में उनका चेहरा छुप गया है. जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है की वह वहां मौजूद ही नही हैं.

धोनी जब टीम के कप्तान थे तब वह सीरीज खिलाड़ियों को देकर साइड में खड़े हो जाया करते थे. वहीं अब वह कप्तान नही हैं इसके बाद भी वह आगे आकर खड़े नही होते हैं. इसीलिए विराट द्वारा शेयर की गयी फोटो पर लोग धोनी को सलाम कर रहे हैं.

The post ENGvsIND: सीरीज जीत के बाद विराट ने शेयर की ऐसी तस्वीर, जिस पर धोनी ने लुटी वाहवाही appeared first on SportzWiki Hindi.