Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA-2018 : मैच से थोड़ी देर पहले इस खिलाड़ी के पिता का हो गया था अपहरण, फिर...

फीफा डेस्क। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का रोमांचक दौर चला रहा हैं। शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल की शुरुआत हो जाएगी। क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों के बीच चार मुकाबले खेले जायेंगे। क्वार्टर फाइनल में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इस बार टूर्नामेंट में कई ऐसे किस्से हुए जो शायद ही पहले कभी हुए होंगे। इस बार जिन दिग्गज खिलाडियों से उम्मीदें लगाई जा रही थी वहीँ खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए। ब्राजील के स्टार खिलाडी नेमार के अलावा लियोनेल मैसी, रोनाल्डो और इनिएस्ता जैसे महान खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं चल पाए और इनको बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

FIFA-2018 : टीम की हार के बाद इस दिग्‍गज खिलाडी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

टूर्नामेंट की शुरुआत में ही नाइजीरिया के कप्तान जॉन ओबी मिकेल के साथ एक ऐसी घटना घटी जो शायद कभी उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल नाइजीरिया जब विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के पहले कप्तान जॉन ओबी मिकेल के पास एक फ़ोन आया। फ़ोन पर उन्हें बताया गया कि उनके पिता का अपहरण कर लिया गया हैं।

FIFA-2018 : बेल्जियम ने जापान को 3-2 से दी मात, अब इस विजेता टीम से होगा मुकाबला

FIFA : रोनाल्डो ने विश्व कप से बाहर होने पर अपने करियर को लेकर किया ये फैसला

इस बारें में नाइजीरिया के कप्तान जॉन ओबी मिकेल ने बताया कि मेरे पास फ़ोन आने के बाद मैंने नाइजीरियन फुटबॉल फेडरेशन को इसकी सुचना दी। मैं उस समय काफी भावुक हो गया था लेकिन मुझे मेरी टीम के लिए खेलना था। किडनैपर्स ने मुझसे कहा कि अगर मैं किसी को इस बारे में बताता हूं तो वह उन्हें मार डालेंगे। मैं नहीं चाहता था कि कोच को या फिर किसी साथी को इस बात का पता चले। मैच के बाद सोमवार शाम को पुलिस की मदद से उनके पिता को छुड़वा लिया गया। जिसके बाद उनको इमर्जेंसी ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।



Herald