फीफा डेस्क। रूस की मेजबानी में चल रहे 21वें फीफा वर्ल्ड कप में आज और कल क्वार्टर फाइनल राउंड दौर चलेगा। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।आज क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला उरुग्वे और फ्रांस के बीच खेला जायेगा। क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला पांच बार विश्व विजेता रही ब्राजील और बेल्जियम के बीच होगा। यह मुकाबला कजान स्टेडियम में खेला जायेगा। ब्राजील की टीम अपने बेहतर प्रदर्शन में हैं। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार भी उम्मीदों पर खरे उतर रहें हैं।
ब्राजील ने अपने चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की हैं और एक मुकाबला ड्रा रहा। वहीँ बेल्जियम ने अपने चारों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की हैं। ब्राजील की टीम छठी बार विश्व कप जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेंगी। मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा क्योंकि जो भी टीम हारेगी वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा हैं।
बेल्जियम की बात करें तो इस टीम में चेल्सी के ईडन हेजार्ड, मैनचेस्टर सिटी के केविन डि ब्रूने और मैनचेस्टर युनाइटेड के रोमेलू लुकाकू जैसे सितारे हैं जो उलटफेर का दम रखते हैं। रोमेलू लुकाकू तो ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौकों को जल्दी ही भुना लेते हैं। पिछले विश्व कप में बेल्जियम की टीम अंतिम-आठ में पहुंची थी जबकि उससे पहले 1986 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। बेल्जियम विश्व कप नॉकआउट मैच में दो गोल से पिछडऩे के बाद जीत दर्ज करने वाली 48 साल में पहली टीम हैं।
अब बात करें ब्राजील की तो इस टीम में नेमार जैसा एक सितारा हैं जो अकेले भी टीम की नैया पार करा सकते हैं। नेमार ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको के खिलाफ जीत में एक गोल भी दागा था। नेमार के अलावा जीसस, कांटिन्हो, पॉलिन्हो जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं। ब्राजील ने अपने पिछले 15 मुकाबलों में से 11 में जीत हासिल की हैं और 4 मुकाबले ड्रा रहें।
वहीँ बेल्जियम ने पिछले 23 मुकाबलों में से 18 ने जीत हासिल की हैं जबकि 5 मुकाबले ड्रा रहें। बेल्जियम ने आखिरी मुकाबला 2016 यूरो चैंपियनशिप में वेल्स से हारा था। ब्राजील और बेल्जियम अभी तक चार मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं जिनमें 3 ब्राजील ने और 1 मुकाबला बेल्जियम ने जीता हैं। फीफा विश्व रैंकिंग में ब्राजील दूसरे और बेल्जियम तीसरे स्थान पर हैं।
Herald