Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA WORLD CUP 2018: रूस स्पेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में

इंटरनेट डेस्क। रविवार को फीफा वर्ल्ड कप में रूस ने स्पेन को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। रूस ने स्पेन को इस मैच में 4-3 से हराया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आपकों बता दें की इस बार वर्ल्ड कप की मेजाबानी रूस कर रहा है और इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में रूस ने जीत दर्ज की थी जिसका क्रम अब भी जारी है।

सचिन के बाद अब इस भारतीय तेज गेंदबाज ने किया वनडे में दो नई गेंदों का विरोध

इस मैच के जीत के हीरो रूस के गोलकीपर इगोर अकीनफीव रहे। इगोर ने मैच के दौरान कई गोल बचाए और शूट आउट में भी दो गोल बचाकर टीम को जीत दिला दी। स्पेन ने भी इस मैच में जीतने के लिए जबरदस्त प्रयास किए लेकिन वो असफल रहे। स्पेन ने वैसे तो काफी समय तक गेंद पर अपना कब्जा जमाए रखा लेकिन रूस के गोलकीपर इगोर को उनकी गेंद पार भी नहीं कर पाई।

स्पेन ने 11वें मिनट में सर्गेई इग्नाशेविच के गोल से बढ़त बनायी लेकिन रूस को 41वें मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर गोल कर स्पेन के बराबरी कर ली।

आपकों बता दें की इस मैच की जीत का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। रूस के लिये फेडोर समोलोव, इग्नाशेविच, अलेक्सांद्र गोलोविन और डेनिस चेरीशेव गोल करने में सफल रहे। स्पेन की तरफ से आंद्रेई इनिस्टा, गेर्राड पिक और सर्गियो रामोस ने गोल किये लेकिन मैच नहीं जीत पाए।

रुस अब क्वार्टर फाइनल में सात जुलाई को भिड़ेगा, रूस का मुकाबला 7 जुलाई को क्रोएशिया और डेनमार्क में से एक टीम के साथ होगा।

नॉकआउट चरण के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगा मुकाबला, देखिए पूरा कार्यक्रम

आपकों बता दें की इस बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में हो रहा है और इसके बाद होने वाले वर्ल्ड कप का आयोजन तीन देश मिलकर करने वाले है। इस बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 254.6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।