लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: क्रिकेट जगत में ‘द वॉल’ के नाम से लोकप्रिय राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. टीम इंडिया ए के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ यह सम्मान हासिल करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1995-2012) और इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर (1998-2011) को भी हॉल ऑफ में जगह दी गई.
आईसीसी ने आयरलैंड के डबलिन में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ के नाम की घोषणा की. बता दें कि भारतीय समयानुसार रविवार देर रात उनके नाम की घोषणा की गई. द्रविड़ से पहले यह सम्मान 2015 में अनिल कुंबले को मिला था. बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर को 2009 में शुरुआती ‘आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें:
टी-20 में पहली बार शामिल हुए चहर व कुणाल, मंगलवार को खेलेंगे इंगलैंड के खिलाफ
इंडिया-ए की कोचिंग प्रतिबद्धताओं के चलते राहुल द्रविड़ समारोह में भाग नहीं ले पाए. उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए विशिष्ट सम्मान के लिए आईसीसी के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बड़े सम्मान और गर्व की बात है.
इसके लिए मैं आईसीसी का शुक्रियाअदा करता हूं. एक क्रिकेटर बनने की यात्रा के दौरान एक युवा खिलाड़ी के रूप में जिन लोगों को खेलते हुए देखकर मैं बड़ा हुआ, जिन्हें मैंने अपना आदर्श माना, उनके साथ खुद के नाम का शामिल होना सौभाग्य की बात है.’
देखें वीडियो:
The post ‘द वॉल’ द्रविड़ को मिला क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान, ICC ने ‘हॉल ऑफ फेम’ में किया शामिल appeared first on Live Cities.