इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने सबसे बेहतरीन समय से गुजर रही है। टीम का इंग्लैड दौरा भारत के लिए शानदार रहा है। अब तक भारतीय टीम ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के आधार पर आयरलैंड से टी20 सीरीज 2-0 से और इंग्लैंड से टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी इसके बाद गुरूवार को खेले गए वनडे मुकाबले में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की थी।
कुलदीप और रोहित का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबात रोहित शर्मा इन दिनों शानदार फार्म में चल रहे है उन्होंने हाल ही में टी20 श्रृखंला में भी 56 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित ने 4 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे।आपकों बता दें की आज यानी के शनिवार को भी भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर दूसरे वनडे में सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।
भारत यदि यह सीरीज जीत जाता है तो यह उसकी लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी। बात करें भारतीय टीम की गेंदबाजी की तो गेंदबाज कुलदीप यादव ने गुरूवार को 25 रन देकर छह विकेट लिए जो की एक रिकाॅर्ड बन गया है। इसके अलावा उमेश यादव ने 70 रन देकर दो जबकि युजवेंद्र चहल ने 51 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।
गौरतलब हो की भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2016 में तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। भारतीय टीम लगातार नौ द्विपक्षीय सीरीज जीत चुकी है और अगर ये मैच जीत जाती है तो 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी।
भारत को मिली नई उड़न परी, विश्व स्तर पर स्वर्ण जीत हिमा दास ने रचा इतिहास
भारत ने जिम्बाब्वे को हराने के बाद न्यूजीलैंड को 3-2 से, इंग्लैंड को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 3-1 से, श्रीलंका को 5-0 से, आस्ट्रेलिया को 4-1 से, न्यूजीलैंड को 2-1 से, श्रीलंका को 2-1 से और दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था। इस मैच में अगर भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन दिखाती है तो उनकोंयह दसवीं द्विपक्षीय सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा।