Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG : आज सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे कुलदीप, बस चटकाने का इतने विकेट

इंग्लैंड की धरती पर कुलदीप यादव अपनी खतरनाक गेंदबाजी से अंग्रेजी बल्लेबाजों के होश उड़ा रहे हैं. पहले टी-20 मैच में अपनी उंगलीयों पर बल्लेबाजों को नचाते हुए पांच विकेट झटकने वाले कुलदीप ने पहले वनडे मैच में भी जबरदस्त गेंदबाजी से 6 विकेट निकाले. दूसरा वनडे मैच आज(शनिवार) लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस दौरान कुलदीप यादव के पास एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने का अच्छा मौका है.

सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड 

2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ के पहला वनडे मैच खेलने वाले कुलदीप यादव अब तक 21 वनडे मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी दिखाई है. जिसके दमपर वह एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

21 वनडे मैच खेलकर 45 विकेट ले चुके कुलदीप यादव सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं. अगर वह आज लॉर्ड्स मैदान पर खेले जाने वाले वनडे मैच में पांच विकेट निकालने में सफल रहे, तो एक दिवसीय मैचों में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले जहां वह पहले भारतीय गेंदबाज होंगे तो वही दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे.

वहीं अगर कुलदीप इस मैच की बजाय अगले मैच में 50 विकेट पूरे करते हैं तो वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत अगरकर की बराबरी कर लेंगे. कुलदीप ने अभी तक अपने 45 विकेट 17.91 की औसत से लिए हैं. जिसमें उनकी इकॉनमी 4.67 रही है.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप जिस तरह से इंग्लैंड दौरे में अभी तक दिखाई दिए हैं. उसे देख कर लगता है वह आज भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए एक पहेली साबित होंगे. जिस तरह से वे गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें टेस्ट मैचों में भी मौका दिया जा सकता है.

कुलदीप ने अभी तक दो ही टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिए. पहला डेब्यू टेस्ट मैच उन्होंने 25 मार्च 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. जबकि अंतिम टेस्ट मैच कुलदीप ने 12 अगस्त 2017 को श्री लंका के खिलाफ खेला था. वहीं अब उनकी टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है.

The post INDvsENG : आज सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे कुलदीप, बस चटकाने का इतने विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.