Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsENG : विराट कोहली ने जीता टॉस, इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी बुलावा

नॉटिंघम। भारत के कप्तान विराट कोहली ने ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में इंग्लैंड को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात देने के बाद आ रहा है। उसकी कोशिश वनडे में भी अपने विजयी क्रम को जारी रखने की होगी।

भारत

वहीं, इंग्लैंड ने इससे पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 5-0 से मात दी थी। वह टी-20 की निराशा को पीछे छोड़ नई शुरुआत करना चाहेगा।

भारत की तरफ से सिद्धार्थ कौल को वनडे में पदार्पण का मौका मिला है। वहीं दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया। पिछले टी20 मैच की टीम में एक बदलाव कर दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई।

वहीं, इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। एलेक्स हेल्स चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

संभावित प्लेइंग 11 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली डेविड विले, लियाम प्लंकट, मार्ड वुड, आदिल रशीद।

The post #INDvsENG : विराट कोहली ने जीता टॉस, इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी बुलावा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.