Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने अनुष्का संग शेयर की प्यारी सी तस्वीर, Instagram पर छाए दोनों

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में शामिल हैं. भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल भी बहुत बिजी होता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लम्हें चुराने पड़ते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में जीत हासिल की. वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. ऐसे में खाली वक्त का फायदा उठाते हुए कोहली अपनी अदाकारा पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं. कोहली ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट किया. कोहली ने ट्वीट के साथ लिखा, ‘मेरी ब्यूटी के साथ एक दिन.’ कोहली ने इस ट्वीट में अनुष्का को टैग भी किया.

यह भी पढ़ें:

धोनी ने कप्‍तान और कप्‍तानी को लेकर दे दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान

विराट और अनुष्का पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी से पहले हालांकि दोनों अपने संबंधों पर सार्वजनिक चर्चा से बचते थे लेकिन शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. अनुष्का भी अकसर विराट की हौसलाअफजाई करने के लिए मैदान पर नजर आती रहती हैं.

भारतीय टीम ने रविवार को टी20 इंटरनैशनल में जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से जीती गुरुवार से भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत हो रही है. इसके बाद एक अगस्त से भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. कोहली के लिए यह सीरीज न सिर्फ कप्तानी बल्कि बतौर बल्लेबाज भी एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है. इंग्लैंड के पिछले दौरे पर कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और भारतीय कप्तान इस बार अपना रेकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे.

देखें वीडियो:

The post विराट कोहली ने अनुष्का संग शेयर की प्यारी सी तस्वीर, Instagram पर छाए दोनों appeared first on Live Cities.