टेक्नो डेस्क:इन दिनों सभी मोबाइल कंपनियां अपने फोन पर भारी डिस्काउंट देकर ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफखीच रही है। अगर आप OnePlus 6 फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस फोन पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है। कपंनी ने अपने इस फोन पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। लेकिन इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको फोन अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदना होगा। कंपनी इस फोन पर ये ऑफर 4 जुलाई से 15 जुलाई तक के लिए रखा है। इस फोन पर आपको भारी डिस्काउटं केवल एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने के बाद ही मिलेगा। इस ऑफर को एचडीएफसी बैंक ने OnePlus के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए पेश किया है।
कपंनी ने भारत में इस फोन की कीमत 34,999 रुपए रखी है। ये फोन आपको तीन चार वेरिंयट के साथ मिल जाएगा। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा मिलेगा और इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.28 इंच की फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की कीमत में कमी करने की वजह है की कंपनी इस फोन का नया मॉडल जल्द बाजार में उतार सकती है।
कंपनी आने वाले दिनों में ONEPLUS 6T का नया फोन बाजार में लांच कर सकती है। इस फोन के बारे में हमने आपको पहले जी जानकारी दे दी है। इस फोन में आपको 6.4 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 के साथ मिलेगी। इस मोबाइल के तीन रियर कैमरे में पहला कैमरा 16 MP दूसरी 20 MP और तीसरा 8 MP का कैमरा हो सकता है। इस मोबाइल में सेल्फी के लिए फ्रंट में पॉप अप कैमरा 16 MP दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में ONEPLUS के फोन को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
Herald