टेक्नो डेस्क:इन दिनों चीनी स्मार्टफोन कंपनियां विवो ,शाओमी और ओप्पो ने अपने कई नए दमदार फोन को लांच किया है। इस फोनों को टक्कर देने के लिए अब ONEPLUS भी मैदान में उतर गया है। ONEPLUS ने अपना सबसे नया दमदार फोन लांच करने की तैयार में हैं। लांच होने से पहले हम आपको ONEPLUS 6T के इस फोन के कुछ फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फिचर के बारे में आप जानकर इस फोन को खरीदने का मन भी बना सकती है। इस फोन में आपको 6.4 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 के साथ मिलेगी। इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा।
इस फोन में आपको 6 जीबी रैम/8 जीबी रैम, 64 जीबी, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आप अपना बना सकते हैं। कंपनी ने इस फोन के कैमरों को सबसे अलग बनाने के लिए इसमें तीन रियर कैमरे भी दे सकती है। इस मोबाइल के तीन रियर कैमरे में पहला कैमरा 16 MP दूसरी 20 MP और तीसरा 8 MP का कैमरा हो सकता है। इस मोबाइल में सेल्फी के लिए फ्रंट में पॉप अप कैमरा 16 MP दिया जा सकता है। इस फोन की बैटरी को शक्तिशाली बनाने के लिए इसमें 3500 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में आपको फेशियल अनलॉक फीचर और फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी मिलेगी।
कंपनी इस फोन को तीन कलर वैरिएंट्स के साथ बाजार में लांच कर सकती है। इसमें आपको ब्लैक, रेड और सफेद रंग मिल सकता है। अगर आप इस फोन की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो ये फोन आपके बजट के हिसाब से थोड़ा महंगा हो सकता है। इस फोन की कीमत लगभग 45,000 रूपए हो सकती है। इस फोन से जुड़ी अधिक जानकारी आपको इस फोन की लांच होने के बाद पता चल सकती है। लेकिन इस फोन के बारे में सभी जानकारों का कहना है कि इस फोन की डिजाइन और लुक शानदार दिया है। हम सब लोगों को इस फोन के लांच होने का इतंजार करना होगा।
Herald