भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे धोनी आज 37 वर्ष के हो गए है. अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले धोनी सफल कप्तानों में से एक हैं.
एक छोटे शहर में क्रिकेटर का सपना देखने वाले धोनी ने अपनी मेहनत और काबलियत की दमपर अपने सपने को पूरा किया. एक क्रिकेटर के अलावा धोनी एक शानदार व्यक्ति भी हैं. भले ही वह आज एक महान क्रिकेटर बन गए हों, लेकिन उनमे आज भी एक आम इंसान जिंदा है. जिसका सबूत ये 10 तस्वीरें हैं.
1. साधारण नाई से कटवाए बॉल

एक लोकप्रिय क्रिकेटर के लिए सभी चीज़ें प्रोफेशनल होती हैं. मगर 2016 में धोनी ने एक फोटो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की थी. जिसमें वह एक साधारण नाइ से बॉल कटवा रहे थे. हालांकि धोनी के पास एक पर्सनल हेयरस्टाइलिस भी है.
2. जमीन पर बैठ कर पी दोस्त के साथ चाय

धोनी जब 2017 में झारखण्ड की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे, तो इस दौरान कोलकाता धोनी से मिलने उनका दोस्त आया, जोकि स्टेशन पर चाय की दुकान लगाता था. धोनी जब मैदान से बाहर निकलने तो देखा उनसे मिलने कोई आया है. धोनी ने उन्हें झट से पहचान लिया और गले लगाया.
जब धोनी खड़गपुर स्टेशन पर टीटीई की नौकरी करते थे, तो धोनी थॉमस की दुकान पर चाय पीने आते थे. थॉमस से मिलने के बाद धोनी ने वहीं जमीन में बैठकर चाय भी पी.
3. जब बन रहे घर में खुद ही करने लगे काम

जब दो साल पहले धोनी का घर बन रहा था, तो वह वहां अक्सर जाया करते थे. एक दिन वह खुद ही पत्थर को चमकाने लग गए थे.
4. हवाई जहाज के बजाय ट्रेन से किया सफर

पिछले वर्ष धोनी एक बार हवाई जहाज के बजाय ट्रेन में सफ़र करने लगे थे. वह झारखण्ड में अपने पुराने साथियों के साथ ट्रेन में बैठ कर रांची आए थे. इस दौरान उन्होंने कोई स्पेशल सिक्यूरिटी नही ली बल्कि आम व्यक्ति की तरह सफ़र किया.
5. खिलाड़ियों को खुद पिलाया पानी

अभी हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में आराम पाने वाले धोनी सीनियर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए मैदान में पानी लेकर गए थे.
6. बाइक के शौक़ीन धोनी निकल पड़ते हैं सड़कों पर

धोनी को बाइक से खासा लगाव है. जब वह अपने घर रांची पहुँचते हैं तो वह बाइक से सैर करना पसंद करते हैं. उन्हें रांची में बाइक के साथ कई बार देखा गया है.
7. मैदान पर ही सोने लगे थे माही

पिछले वर्ष टीम इंडिया जब श्री लंका दौरे पर गयी थी तो एक मैच के दौरान श्री लंका के दर्शक अपनी टीम से निराश होकर मैदान पर बोतलें फेंकने लगे थे. जिस कारण कुछ देर के लिए मैच रोक दिया गया था.
इस दौरान कुछ खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए थे, जबकि कुछ मैदान पर ही थे. वहीं धोनी मैदान पर ही लेट गए और एक झपकी ले ली. धोनी की ये फोटो उस समय खूब वायरल हुई थी.
8. जब चेन्नई के एअरपोर्ट की फर्श पर लेट गए

इसी साल माही को चेन्नई एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटे हुए देखा गया था. बीसीसीआई ने खुद धोनी की फर्श पर लेटे हुए फोटो ट्वीट की थी.
9. बेटी जीवा के साथ लेटे -लेटे ही लगायी दौड़

सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अक्सर धोनी को बेटी जीवा के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह जमीन पर लेटे-लेटे जीवा के साथ रेस लगा रहे थे.
10. पिता की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं

इसी साल आईपीएल के दौरान धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें माही बेटी जीवा बालों को हेयर ड्रायर से सुखा रहे थे.
The post PHOTOS: एक सफल क्रिकेटर बनने के बाद भी धोनी को आम इंसान की जिंदगी पसंद जिसका सबूत ये 10 तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.