भारतीय क्रिकेट टीम को 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करना है, इससे पहले खिलाड़ी मौज मस्ती में लगे हुए है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आसानी से देखने को मिल सकती है। साथ ही कई खिलाड़ी वापस परदेस भी लौट गए है क्योंकि अभी टेस्ट सीरीज ही खेली जाने वाली है जिन्हें टेस्ट में मौका नहीं मिला है।

इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौज मस्ती में व्यस्त है। जोड़ी में अक्सर बहुत प्यार देखा जाता है और लगभग हमेशा साथ ही रहते है। कल भी विराट ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें वाइफ अनुष्का साथ नजर आ रही है। यह फोटो शायद किसी गाड़ी में ली गयी है।
यहाँ देखिये फोटो
इस फोटो को अपलोड करने के बाद इनके फैंस ने काफी कमेन्ट किये है और खूब मजे लिए है। अनुष्का जो विराट के साथ पहले इंग्लैंड नहीं पहुँच पायी थी और कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ नजर आये। याद हो कि विराट और अनुष्का शर्मा जो लंबे समय तक चर्चाओं में रहे थे, लेकिन आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को शादी की और चर्चा को ख़त्म किया।
भारत को मिली वनडे सीरीज में हार
गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में आसानी से जीत हासिल। इसके बाद इंग्लैंड को भी हराया लेकिन जनवरी 2016 के बाद पहली बार वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
अब दोनों ही टीमें 1 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाले है। इस बड़ी सीरीज से पहले खिलाड़ियों को काफी समय मिला है, ताकि अच्छी तरीके से तैयारी कर सके। अब देखने वाली बात यही होगी कि क्या भारत इस टेस्ट सीरीज में जीत पाता है या नहीं।
The post PHOTOS: टेस्ट सीरीज से पहले फुल मस्ती में नजर आ रहे है विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.
