इंटरनेट डेस्क। 29 जून को रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ;संजू ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन अभी भी फिल्म कमाई करने के मामले में पीछे नही है फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है साथ ही फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी की मेहनत सभी को काफी पसंद आ रही है फिल्म संजू को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की ही है साथ ही अनुमान लगाया जा रही है की जल्द ही फिल्म 150 करोड़ के आकड़ा पार कर लेगी।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की फिल्म ;संजू इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गयी है इसके साथ ही फिल्म कमाई के मामले में अपने अलग ही रिकॉर्ड बना रही है फिल्म ने पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपए की कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया हैं। साथ ही बताया जा रहा है की ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को इस फिल्म ने सोमवार को 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया हैं। यानी फिल्म ने रेस-3 को पिछे छोड़ का लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है। साथ ही बताया जा रहा है की फिल्म ने अभी तक कुल मिलाकर 139 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की हैं। साथ ही कहा जा रहा है की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई रविवार के दिन की थी। फिल्म ने इस दिन 39 करोड़ रुपए के आसपास फिल्म की कमाई हैं।
बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्दारा किया गया हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, दिया मिर्जा, विक्की कौशल जैसे कलाकार शामिल हैं।
Herald