Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: स्मृति मंधाना ने लगाया सबसे तेज अर्द्धशतक, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ युवा बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर से गजब की बैटिंग करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। कल इन्होंने महज “किया सुपर लीग” में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों पर धुआंधार 52 रन बना डाले। जी हाँ, पुरुष खिलाड़ियों की भांति अब भारतीय महिलाएं भी जबरदस्त प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।

कल खेले मैच के बारे में अगर हम बात करें तो कल मैच के दौरान बारिश आ गयी इस कारण महज 6-6 ओवरों का ही खेल करवाया गया जिसमें इन्होंने घातक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम का नाम बड़ा किया है।

इस प्रकार वेस्टर्न स्टॉर्म ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 85 रन बनाये जिसमें भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महज 18 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया और कुल 19 गेंदों पर 52 रन बनाये। यह महिला क्रिकेट में टी-20 प्रारूप में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी है।

बता दें कि इससे पहले महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना के अलावा महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे कम बॉल 18 गेंद पर फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डेवीन ने बनाया था। जबकि अब मंधाना भी इस लिस्ट में शामिल हो गयी है। इसके बाद इन्हें हर कोई बधाई दे रहा है।

जीत के लिए लॉबोरो लाईटनिंग को 86 रन बनाने थे लेकिन उन्होंने अपने 6 ओवर में विकेट तो नहीं गंवाया लेकिन 67 रन ही बना पायी और मैच 18 रन से हार गए। यह “किया सुपर लीग” में सबसे तेज अर्द्धशतक है।

The post STATS: स्मृति मंधाना ने लगाया सबसे तेज अर्द्धशतक, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.