Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: जब धवन ने सुनवाई थी भुवी को नूपुर से फटकार, दोनों ने किये एक दूसरे के कई खुलासें

टीम इंडिया के स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जिन्हें गब्बर के नाम से जाना जाता है. ये दोनों अच्छे दोस्त हैं. वैसे तो धवन टीम के हर खिलाड़ी के साथ हंसी मजाक करते रहते हैं लेकिन भुवी से कुछ ज्यादा ही करते हैं. टीम इंडिया के सबसे शांत खिलाड़ी की बात की जाये तो इस गेंदबाज का नाम कही ऊपर ही मिलेगा वहीं टीम के सबसे चंचल खिलाड़ी की बात करें तो धवन के आस पास भी कोई नहीं है. अभी हाल ही में ये दोनों खिलाड़ी ‘व्हाट द डक’ शो में पहुंचे थे जहां इस दोनों ने एक दूसरे के बारे में मजेदार किस्से शेयर किये.

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी धवन के बारे में पहले भी खुलासा कर चुके हैं. सबकी तरह भुवी ने भी धवन को सबसे बड़ा भुलक्कड़ बताया. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार धवन अपना ही कैरी बैग भूल गए थे और हम सब से पूछ रहे थे कि ये बैग किसका है, ये बैग किसका है. तभी इशांत ने बोला पाजी देखों कहीं तुम्हारा तो नहीं है. फिर धवन ने बैग खोल कर देखा और वह उनका ही बैग निकला. इसपर हमसब ने जमकर मज़े लिए.

भुवी ने आगे बताया कि धवन को जज करना सबसे मुश्किल होता है. कब इनके मूड में क्या आ जाये किसी को नहीं पता. आम इंसान को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुश है या दुखी. लेकिन इनके साथ ऐसा सीन नहीं है क्योंकि पाजी तो 24 घंटे हंसते ही मिलेंगे.

धवन ने अपनी दोस्ती का राज बताते हुए बताया कि हमारी बीवियां अच्छी दोस्त बन गयी हैं इस वजह से हम भी अच्छे दोस्त हैं. जब हम अपनी बीवियों के साथ होते हैं और हंसी मजाक करते हैं. हाँ, लेकिन एक दूसरे की पोल नहीं खोलते. धवन ने आगे बताया कि जब भुवी शादी कर रहे थे तो मैंने मोतीचूर का लड्डू दिखाकर समझाया था अब इसका टेस्ट ये बेहतर बता सकते हैं.

धवन ने भी एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि भुवी एक बार जीम में अपनी रिंग भूल गए थे. वह मेरे हाथ लग गयी. भुवी बहुत परेशान थे लेकिन मैंने वह रिंग इनकी पत्नी के सामने इन्हें देते हुए कहा भाई संभाल के रखा करो बहुत कीमती है. तब नूपुर ने भुवी की क्लास लगाई थी.

The post VIDEO: जब धवन ने सुनवाई थी भुवी को नूपुर से फटकार, दोनों ने किये एक दूसरे के कई खुलासें appeared first on SportzWiki Hindi.