Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: नेहरा ने उड़ाया पांड्या का मजाक, कहा इसे भारत में नहीं पैदा होना चाहिए था

शनिवार को लॉर्ड्स में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 86 रन से हरा दिया. इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. 323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 236 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. सुरेश रैना ने 46 और विराट कोहली ने 45 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए लियम प्लंकेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. जो रूट ने शतक लगाते हुए 113 रन की पारी खेली. उनके साथ डेविड विली ने आखिरी के ओवरों में 30 गेंद पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेली. कप्तान इयॉन मोर्गन ने भी 53 रन बनाए. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए.

अब सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला खासा अहम हो गया है. दोनों ही टीमें आखिरी मैच जीत द्सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेंगी. कुछ ऐसा ही सूरतेहाल टी-20 सीरीज में था जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया. अब बारी वनडे सीरीज की है.

इंग्लैंड दौरे का भारतीय टीम जमकर लुफ्त उठा रही है. टीम के अलावा इस दौरे पर गए कमेंटेटर और दूसरे खिलाड़ी कम नहीं हैं. हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे आशीष नेहरा की. वह भी इस दौरे पर हिंदी टीम के साथ हैं. वह इस दौरे पर एक खास प्रोग्राम लेकर आते हैं नेहरा जी कहते हैं.

इसी प्रोग्राम में आशीष नेहरा ने बताया कि इस समय इंग्लैंड का मौसम कितना गर्म है. वहां शाम 7 बजे तक धूप निकली रहती है. नेहराजी के नाम से फेमस इस तेज गेंदबाज ने इसी दौरान कमेंटेटर संजय मांजरेकर से भी बातचीत की. संजय मांजरेकर से बातचीत में उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में पहले मैदान पर कौन-कौन गाना गाता था.

नई पीढ़ी के क्रिकेटरों में गाने की बात पूछने पर नेहराजी ने कहा, “हां इसमें भी कई खिलाड़ी हैं जो हिंदी गाने गाते हैं.”

इस पर संजय मांजरेकर ने कहा, “क्या हार्दिक पांड्या हिंदी गाने सुनते हैं, तो नेहरा जी ने कहा, उसका बस चले तो बस इंग्लिश और फ्रेंच गाने ही सुनता रहे. वह गलती से बड़ोदरा में पैदा हो गया. उसे तो बारबाडोस में पैदा होना चाहिए था.”

The post VIDEO: नेहरा ने उड़ाया पांड्या का मजाक, कहा इसे भारत में नहीं पैदा होना चाहिए था appeared first on SportzWiki Hindi.