Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: भले ही भारत को मिली हार लेकिन धोनी ने फिर साबित किया कि उनके जैसा कोई नहीं है दूसरा विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का फाइनल मैच कल हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें मेजबान टीम ने भारत को 8 विकेटों से हराकर इस सीरीज को अपने नाम कर दिया है। इसी के साथ अब पांच टेस्ट मैचों सीरीज खेली जानी बाकी है जो एक अगस्त से शुरू होगी।

इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद भारत के बल्लेबाजों ने बहुत खराब प्रदर्शन करते हुए महज 256 रन बनाये। एक बार फिर से रोहित शर्मा फ्लॉप हुए और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि शिखर धवन ने 44 रनों की पारी खेली।

धोनी के सामने फिर फेल हुआ बल्लेबाज

इसी बीच आपको बता दें कि कल खेले गए मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार तरीके से रन आउट किया और बल्लेबाज को वापस भेजा। धोनी जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा से ही यह सुनने को मिल रहा है कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए लेकिन ये लगातार विकेटकीपिंग करते हुए काफी प्रभावित कर रहे है।

यहाँ देखिये यह रन आउट का वीडियो

इंग्लैंड ने की आसानी से जीत हासिल

इसके बाद इंग्लैंड टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 43 रन पर गिरा। लेकिन इसके बाद अच्छी तरह से टीम ने पीछा किया और एक और विकेट गंवाते हुए लक्ष्य को आसानी से 44 ओवर और 2 गेंद पर ही हासिल कर दिया।

इसके साथ ही इंग्लैंड ने यह जीत हासिल करते ही भारत के लगातार 10 सीरीज जीतने के सपने को भी तोड़ दिया। अब दोनों ही टीमों के बीच एक अगस्त से टेस्ट सीरीज भी खेली जायेगी। इस मैच में रूट को मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

The post VIDEO: भले ही भारत को मिली हार लेकिन धोनी ने फिर साबित किया कि उनके जैसा कोई नहीं है दूसरा विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.