इंग्लैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का बीच तीसरा मैच कल ब्रिस्टल में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया। वहीं भारतीय टीम में सिद्धार्थ कौल और दीपक चाहर को टीम में शमिल किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

इसके बाद इंग्लैंड ने काफी ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य दे दिया। कल खेले गए मैच में इंग्लैंड की शुरुआत तो बहुत शानदार रही और पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े लेकिन इसके बाद उनके लगातार विकेट गिरते गए जिसके चलते टीम 200 पार नहीं कर पायी और 198 रन ही बना पायी। जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली तो जोस बटलर ने 34 रन बनाए। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और पहला विकेट महज 21 के स्कोर पर धिखर धवन के रूप में गिर गया जिन्होंने सिर्फ 5 रन बनाये। इसके बाद रोहित और लोकेश राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की भागीदारी हुई और राहुल आउट हो गए।

रोहित और विराट ने की जीत पक्की
लोकेश राहुल के आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आये और दोनों ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत लगभग पक्की कर दी लेकिन कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरी तरफ रोहित शर्मा लगातार जबरदस्त बल्लेबाजी करते जा रहे थे और नाबाद शतक बनाकर भारत को जीत दिला दी।
भारत की जीत के बाद गले मिले विरुष्का
जैसा कि आपको पता ही कि अनुष्का शर्मा इंग्लैंड पहुँच चुकी है और कल के मैच के दौरान भी वो ग्राउंड में उन्हें चीयर करने आयी थी। भारत की जीत के बाद दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को आप खुद नीचे देख सकते है।
यहाँ देखिये वीडियो:-
The post VIDEO: भारतीय टीम के जीत के बाद विराट और अनुष्का ने किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.
Credits to the owner 