वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्द्रे रसेल पिछले कुछ सालों से विश्व क्रिकेट को अपना दमखम दिखा रहे हैं। आन्द्रे रसेल कई देशों में जाकर टी-20 क्रिकेट लीग में कमाल कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपने देश की टीम के लिए खेलने का कोई मौका नहीं मिल पा रहा था। आन्द्रे रसेल अब आखिर 3 साल के इंतजार के बाद कैरेबियाई टीम के वनडे फॉर्मट का हिस्सा बन गए हैं।

आन्द्रे रसेल की 3 साल बाद वेस्टइंडीज की वनडे टीम में वापसी
विश्व के सबसे अच्छे ऑलराउंडर में शुमार आन्द्रे रसेल को साल 2015 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज की वनडे टीम में जगह मिल गई है। आन्द्रे रसेल को सोमवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए वेस्टइंडीज की बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में होने वाली भिडंत के लिए शामिल किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में रसेल को मिली जगह
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 22 जुलाई से गयाना में पहले वनडे मैच के साथ होने जा रहा है।

नवंबर 2015 के बाद आन्द्रे रसेल नहीं रहे हैं वेस्टइंडीज की वनडे टीम का हिस्सा
आन्द्रे रसेल ने भले ही पिछले कुछ सालों से देश-विदेश की टी-20 क्रिकेट लीग में अपना रूतबा कायम किया है लेकिन वो वेस्टइंडीज के लिए वनडे टीम में आखिरी बार साल 2015 नवंबर में खेले थे। उसके बाद से वो चोट के कारण टीम से बाहर रहे तो वहीं उन्होंने साल 2017 में डोपिंग टेस्ट में असफल होने के कारण 1 साल का प्रतिबंध झेला।

स्टुअर्ट लॉ ने रसेल की वापसी पर जतायी खुशी
आन्द्रे रसेल की वेस्टइंडीज की वनडे टीम में लंबे समय बाद वापसी को लेकर वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि “रसेल का वापस आना बहुत अच्छा है। उनकी उनके विस्फोटक पावर और उर्जा से टीम को पहले ही प्रेरित कर चुकी है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post WIvsBAN: बांग्लादेश के खिलाफ 3 साल बाद हुई आंद्रे रसेल की वेस्टइंडीज की टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.