Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WWE की इन फीमेल रेसलर्स ने रिंग में नही बल्कि फिल्‍मों में भी बिखेरे हैं जलवें...

इंटरनेट डेस्‍क। WWE विश्‍व के उन खेलों में से एक हैं जिसके करोडो की तादाद में प्रशंसक हैं। आज WWE यूनिवर्स के महाबलियों में अंडरटेकर, रोमन रैंज और जॉन सीना जैसे बडे स्‍टार्स शामिल हैं जो ना सिर्फ रिंग में बल्कि फिल्‍मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। जिस तरह हॉलीवुड इंडस्‍ट्री में मेल रेसलर्स की डिमांड बढ रही हैं ठीक उसी तरह फीमेल रेसलर्स भी अब टेलीविजन और फिल्‍मों की दूनियों में नये मुकाम हासिल करने लगी हैं। आज WWE की फीमेल रेसलर्स ना सिर्फ फिल्‍मों में बल्कि टीवी सीरियलस, विज्ञापन और मॉडलिंग में भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। ये फीमेल रेसलर्स आज टीवी इंडस्‍ट्री में अच्‍छी-खासी कमाई कर रही हैं। आईये जानते हैं उन फीमेल रेसलर्स के बारें में जो WWE रिंग के अलावा फिल्‍मी पर्दे पर भी काफी पॉपुलर हैं।

निक्की बेला:

मुख्‍यत: कैलिफोर्निया की रहने वाली ये महिला फीमेल रेसलर्स WWE रिंग की सबसे हॉट फीमेल फाइटर्स में से एक हैं। आज निक्की बेला ना सिर्फ WWE यूनिवर्स में बल्कि विज्ञापन और फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इनकी कमाई का जरीया WWE का सालाना कांट्रैक्ट, कंपनी के इवेंट्स और कई फिल्‍में हैं। बात अगर इनकी कमाई की करें तो इनकी सालाना इनकम तकरिबन 1.45 करोड़ रूपये हैं। इसके अलावा निक्‍की बेला WWE के सुपरस्‍टार जॉन सीना की गर्लफ्रेंड हैं। निक्‍की बेला प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख रुपए एडवरटाइजमेंट इंडस्‍ट्री से कमाती हैं। इन्‍होनें द फ्लिंटस्टोन एंड डबल्यूडबल्यूई और कन्फेशन ऑफ वुमेनाइजर जैसी फिल्‍मों में काम किया हैं साथ ही टोटल डिवास, मीट माई फॉक्स, टोटल बेलास, क्लैश टाइम और अनफिल्टर्ड विथ रेनी यंग जैसे टीवी कार्यक्रमों में भी काम किया हैं।

ब्री बेला:

WWE की यह महिला रेसलर निक्की बेला की जुड़वां बहन हैं और बेइंतेहा खूबसूरत हैं। अपने करियर को फुटबॉल के खेल से शुरू करने वाली ब्री बेला आज WWE में अच्‍छा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। WWE में आने से पहले ब्री बेला मॉडलिंग में अपने अपनी किस्‍मत को आजमा चुकी हैं और उसमें काफी हद तक सफलता भी हासिल की हैं। दरअसल WWE रिंग के रास्‍ते ब्री बेला के लिए मॉडलिंग ने ही खोले हैं। इस फीमेल रेसलर की सालाना कमाई लगभग 70 लाख रुपए हैं। आज फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इन्‍हें कई बडे ऑफर्स मिल चुके हैं जबकी कई विज्ञापनों में भी ब्री बेला ने काम किया हैं। एडवरटाइजमेंट और मॉडलिंग के अलावा ब्री बेला टीवी सीरीयलस में भी काम कर चुकी हैं।

ईव:

WWE यूनिवर्स की फीमेल रेसलर ईव मेसाचुसेट्स की रहने वाली हैं। इनकी सालाना इनकम लगभग 1 करोड़ रूपयें हैं। ईव ने WWE रिंग में उतरने से पहले करियर की शुरूआत बतौर डांसर की थी। इसके बाद ईव को मॉडलिंग एजेंसी ने हायर कर लिया और वे ग्‍लैमर की दूनियां में उभरता हुआ नाम बन गई। फीमेल रेसलर ईव ने WWE रिंग में कई टाइटल अपने नाम किय हैं और डील ऑर नो डील, ईव शो मी द मनी और सनसेट टैन जैसे टीवी प्रोगामों में काम किया हैं।

लैला एल:

WWE रिंग की खतरनाक फीमेल रेसलर लैला एल ने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर और ब्रिटिश मॉडल के रूप में की थी। लैला एल की बेइंतेहा खूबसूरती और आकर्षक फीगर के चलते इन्‍हें एम टीवी में काम करने का मौका मिला जिसके बाद वे वीडियो म्यूजिक अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। लैला एल के नाम पहली महिला ब्रिटिश रेसलर बनने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। लैला आज एडवरटाइजमेंटस के जरीये लगभग 60 लाख रुपए सालाना कमाती हैं।

रोसा मेंडेस:

WWE रिंग में रोसा मेंडेस को बतौर एक फीमेल रेसलर काफी अच्‍छा अनुभव हैं। इनकी सालाना इनकम लगभग 70 लाख रुपए हैं। रोसा मेंडेस मुख्‍यत: कनाडा की रहने वाली हैं। वर्ष 2006 में WWE की रिंग में डेब्यू करने वाली रोसा मेंडेस ने नीड फॉर स्पीड: मोस्ट वांटेड जैसी फिल्‍म में काम किया हैं। रोसा मेंडेस रेसलिंग के अलावा मॉडलिंग इंडस्‍ट्री में भी अपना जादू बिखेर चुकी हैं।



Herald