Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए वीवीएस लक्ष्मण ने घोषित की भारत की प्लेयिंग XI, इन 11 को मिली जगह

अभी हाल में ही संपन्न हुई टी-20 सीरीज जिसमें भारतीय टीम ने मेजबान टीम को चारो खाने चित करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. इस सिरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अव्वल श्रेणी का रहा. भारतीय टीम की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक जमाकर जीत को अपने नाम किया.

 

आज से शुरू हो रही एकदिवसीय सिरीज जिसमें भारतीय टीम अपने जीत के आगाज को जारी रखना चाहेगी, वहीँ दूसरी ओर मेजबानी कर रही इंग्लैंड टीम टी-20 सिरीज का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय दिग्गज पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरने के लिए बेताब है.

भारतीय क्रिकेटर और इस समय कमेटेटर की भूमिका निभा रहे भारतीय टीम में शुमार वेरी वेरी स्मार्ट लक्ष्मण ने अपनी प्लेइंग इलेवन बनायीं है आइये देखते है कि किन प्लेयरों को इस इलेवन में जगह दी है.

लक्ष्मण ने ओपनर बल्लेबाजी में गब्बर और रोहित शर्मा को ही जगह दी है. दोनों ही बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर करने की जुगत में रहते है, अभी हाल में इस तरह का उदाहरण रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से पेश किया था. तीसरे टी-20 मैच में रोहित ने ताबड़तोड़ शतक जमाते हुए टीम को जीत दिलाई थी.

 

 

इसके बाद तीसरे नंबर पर लोकेश राहुल को जगह दी है, जबकि इसके तुरंत बाद कप्तान कोहली को जगह दी है. काफी दिनों से नंबर 3 और 4 की लड़ाई देखी जा रही है. जो कहीं न कहीं हल करने का काम लक्ष्मण ने किया है.

इसके बाद पांच नंबर पर सुरेश रैना को  जगह दी है. फिनिशर के रूप में जाने जाने वाले धोनी को छटवें नंबर पर जगह दी है. इसके बाद टीम में आलराउंडर की भूमिका में उपस्थित हार्दिकं पांड्या को सात नंबर पर जगह दी है.

 

 

इसके बाद दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी है .

प्लेइंग इलेवन 

शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल,विराट कोहली,सुरेश रैना , महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, उमेश यादव.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

The post इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए वीवीएस लक्ष्मण ने घोषित की भारत की प्लेयिंग XI, इन 11 को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.