इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में एक असाधारण सफलता के बाद, कुलदीप यादव ने अंग्रेजी सर्कल में बहुत लोकप्रियता पायी है। बाएं हाथ के चाइनामैन के लिए सीमित ओवरों के खेल में अब तक एक शानदार दौरा रहा है, जिसमें एक मैच इन्होंने 6 विकेट लिए तो एक मैच में 5 सफलताएं ली। हालांकि, पूर्व इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट ने भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की है।

स्टीवर्ट अलग राय के है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि टेस्ट प्रारूप छोटे प्रारूप से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कुलदीप में युवा गेंदबाज को फील्ड सेटिंग को लेकर काफी कुछ कहा है। स्टीवर्ट ने कहा है,
“मिस्ट्री स्पिनर से संशय पैदा होता है, अगर आपने उनका सामना ज्यादा नहीं किया है और तब क्रिकेट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है जब बैट्समेन 18-22 गज की दूरी से यह पता करने का प्रयास करता है कि किस तरह इस गेंद को खेला जाए।”
रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ़ की एलेक ने
इसके बाद करते हुए एलेक स्टीवर्ट ने भारतीय दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाज एलेक स्टीवर्ट की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने बात करते हुए कहा, “मैं रविचंद्रन अश्विन का बड़ा प्रशंसक हूं और वह शानदार प्रदर्शन भी करता है। रविंद्र जडेजा को भी इंग्लैंड के खिलाफ कुछ अच्छी सफलता मिली है। लेकिन अगर कोई रहस्यमयी गेंद फेंकता है तो आप शायद उसको खिलाना चाहोगे।”

हालाँकि कुलदीप यादव भी इन दिनों काफी जबर्दस्त फॉर्म में है और अगर टीम में जगह मिलती हैं तो वाकई भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
इन्होंने इस बार एक सीमित ओवरों के खेल में एक मैच में जहां पांच विकेट लिए तो एक मैच में धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी अपने नाम किये थे। इस कारण इन्हें टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज का पहला मुकाबला एक अगस्त से खेला जाने वाला है।
The post कुलदीप यादव की जगह इस भारतीय खिलाड़ी को प्लेइंग XI में जगह देने के पक्ष में है यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.