भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। विराट कोहली इस समय विश्व क्रिकेट में लगातार अपने करियर के ग्राफ को ऊंचा करते जा रहे हैं। विराट कोहली जिस तरह से लगातार हर मैच के साथ अपने नाम एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं उससे तो उनसे कई विश्व रिकॉर्ड को खतरा है।

विराट कोहली हैं मौजूदा दौर के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
आक्रमक खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुके विराट कोहली भले ही आक्रमकता से भरे हो लेकिन इनकी बल्लेबाजी ऐसी है जिसे पूरी दुनिया सलाम करती है। कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज साल 2008 में किया जिसके बाद से वो हर साल के साथ लगातार ऊपर आते जा रहे हैं।

साल 2016 में विराट कोहली ने लगाया रनों का अंबार
विराट कोहली ने वैसे तो हर साल रनों का एक ऐसा एवरेस्ट खड़ा किया है जो दूसरे कई खिलाड़ियों के लिए केवल एक सपना बनकर रह गया है लेकिन इन सबके बीच वीके के लिए साल 2016 जबरदस्त तरीके से गुजरा। इस साल विराट कोहली ने बल्ले से रनों का एक ऐसा अंबार लगा दिया जिसे पाना तो दूर सोचना भी बहुत बड़ी बात है।

कोहली ने ओवर ऑल क्रिकेट में 2016 में बनाए 3465 रन
टीम इंडिया की इस रन मशीन के साल 2016 में क्रिकेट के हर फॉर्मेट हर तरह की क्रिकेट पर नजर डाले तो इन्होंने 2016 में दस अलग-अलग टूर्नामेंट सीरीज खेली जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग भी शामिल है। इस दौरान कोहली ने 52 मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 86.63 की औसत से 3465 रन बनाए। इन्होंने इनमें 20 पचासे और 11 शतक भी जड़े। ओवर ञल क्रिकेट में किसी कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन हैं।

कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में भी एक कैलेंडर्स वर्ष में भी हासिल कर चुके हैं तीसरा स्थान
तो वहींं जब विराट कोहली के साल 2016 में आईपीएल को निकाल दे तो उन्होंने केवल इंटरनेशनल मैचों में 37 मैचों में 86.50 की औसत से 2595 रन बनाए। तो इस जब एक कैलेंडर वर्ष में जब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें कुमार संगकारा ने साल 2014 में सबसे ज्यादा 2868 रन बनाए थे। संगकारा के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने साल 2005 में 46 मैचों में 2833 रन बनाए तो वहीं तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जो पिछले साल ही 46 इंटरनेशनल मैचों में 2818 रन बना चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सिर्फ 1 साल में ही इस भारतीय बल्लेबाज ने बना डाला 3465 रन, आज तक नहीं कर सका कोई ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.