Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 10 भारतीय खिलाड़ी जल्द कर सकते है क्रिकेट से सन्यास की घोषणा

भारत के कई स्टार खिलाड़ी इस समय अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में आज हम आप को ऐसे दस खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे, जो कभी भी क्रिकेट से दूर हो सकते है.शायद इस सूची के नाम देख कर आप भी हैरान रह जाए. तो आइये जानते है कि इस सूची में कौन से खिलाड़ी हो सकते है:

1.गौतम गंभीर 

इस साल गौतम गंभीर ने आईपीएल के बीच से ही कप्तानी छोड़ दी थी. जिसके बाद से उनके भविष्य को लेकर काफी ज्यादा कयास लगाए जा रहें है.

भारतीय टीम से कई समय बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने कई मौकों पर टीम को अच्छा योगदान दिया है. गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ओवल में इंग्लैंड के विरूद्ध खेला था.ऐसे में गंभीर किसी भी समय टीम को अलविदा कह सकते है.

2.इरफ़ान पठान 

कभी अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले इरफान पठान भी टीम से काफी लम्बे समय से बाहर चल रहे है. अब इरफान पठान का करियर अंतिम पडाव पर है.

इरफ़ान को उनकी घरेलू टीम से बाहर कर दिया गया और वो इस समय जम्मू-कश्मीर के साथ जुड़े है.ऐसे में इरफान कभी भी क्रिकेट के मैदान से सन्यास ले सकते है.

3.युसूफ पठान 

Wada Report: For BCCI, except for Yusuf Pathan, a Dope-free year

इरफान पठान के भाई यूसुफ पठान ने भी कई दिनों से कोई भी इंटरनेशल मैच नहीं खेला है.यूसुफ पठान भी कई दिनों से टीम से बाहर चल रहे है. यूसुफ अब घरेलू मैचों में खेल रहे है. लेकिन अब लगता हैं यूसुफ भी कभी भी क्रिकेट मैदान को अलविदा कह सकते है.

4.हरभजन सिंह

38 वर्षीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह लगभग डेढ़ दशक तक भारत के लिए क्रिकेट खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में लगभग 700 से अधिक विकेट ली हैं.

वर्तमान टीम इंडिया के पास टेस्ट और वनडे क्रिकेट में एक विश्व स्तरीय स्पिन यूनिट हैं. जिस वजह वह अब दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. यही कारण है कि भज्जी वर्ल्डकप 2019 से पहले क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

5.अमित मिश्रा

लेग-ब्रेक गेंदबाज़ अमित मिश्रा शायद देश के सबसे अनलकी स्पिन गेंदबाजो में से एक रहे हैं. मिश्रा को जब भी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला हैं, तब-तब उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया हैं, इसके बावजूद भी वह आज टीम का हिस्सा नहीं हैं.

मिश्रा ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 22 मैचो में 76 विकेट झटके. जबकि वनडे करियर के दौरान मिश्रा ने 34 पारियों में 64 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

6.युवराज सिंह 

दिग्गज बल्लेबाज़ युवराज सिंह टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं. युवराज सिंह पहले ही ये साफ़ कर चुके है कि आईसीसी वर्ल्डकप 2019 के बाद वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देगे, लेकिन फिलहाल टीम इंडिया में उनकी वापसी लगभग असंभव दिखाई दे रही हैं. ऐसे में वह जल्द ही संन्यास ले सकते हैं.

7.आर अश्विन 

आर अश्विन का हालिया टेस्ट प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है. ऐसे में जहाँ वन डे क्रिकेट में उनकी जगह नही बन रही है और अश्विन खुद को टेस्ट के विशेषज्ञ के रूप में साबित करना चाहते हैं, ऐसे में अश्विन भी खुद को वन डे क्रिकेट से दूर कर सकते है. हालांकि वो उम्मीद जता चुके है कि वो एक बार फिर से वन डे क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं.

8.वसीम जाफर

Image result for WASIM JAFFER

वसीम जाफर ने भारत क लिए टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका निभाई है. 38 साल के जाफर के लिए अब एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करना मुश्किल हैं. ऐसे में वो भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

9.प्रवीण कुमार 

इंडिया टीम के स्टार रहे कभी प्रवीण कुमार भी इस समय फिटनेस और ख़राब फॉर्म से जूझ रहें है, ऐसे में उनकी जगह भी टीम में एक बार फिर बनती नही दिख रही है. ऐसे में वो भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

10.मनोज तिवारी 

‘छोटा दादा’ मनोज तिवारी का प्रदर्शन हाल में ही काफी अच्छा रहा है. वही इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल नही किया जा रहा है,. ऐसे में वो खुद नज़रअंदाज़ के होने के बाद क्रिकेट से अलविदा कह सकते हैं.

The post ये 10 भारतीय खिलाड़ी जल्द कर सकते है क्रिकेट से सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.