Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज इंग्लैंड खेलेगा 100 वां मैच लेकिन इस गेंदबाज ने डाली थी इंग्लैंड के पहले मैच में पहली गेंद

अब बस कुछ ही देर में भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबस्टन में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम जैसे ही मैदान में पहली गेंद खेल लेगी उसके साथ ही इंग्लैंड की टीम का नाम क्रिकेट इतिहास में बहुत खास हो जाएगा।

भारत के खिलाफ उतरते ही इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज हो जाएगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बुधवार को शुरू हो रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ उतरने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 1 हजार टेस्ट मैच खेलने वाली इकलौती टीम बन जाएगी। इंग्लैंड में ही क्रिकेट के खेल की शुरूआत हुई और क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 141 साल पहले खेला गया।

इंग्लैंड की टीम 1 हजार टेस्ट मैच खेलने वाली बन जाएगी इकलौती टीम

इंग्लिश टीम ने साल 1877 में पहला इंटरनेशनल क्रिकेट टेस्ट मैच खेला। इसके बाद इस टीम ने अपने 141 साल के क्रिकेट इतिहास में अपने नाम 1000 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने के साथ ही दुनिया की पहली ऐसी टीम बन जाएगी इस ऐतिहासिक आंकड़े को हासिल करेगी।

इंग्लैंड का अब तक रहा है ऐसा रिकॉर्ड

क्रिकेट के जन्मदाता इस देश ने अब तक अपने 141 साल के क्रिकेट इतिहास में 999 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं। इनमें से इंग्लिश टीम ने 357 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं उन्हें 297 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही इंग्लैंड ने इस दौरान 345 मैच ड्रॉ करवाए।

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की है सबसे ज्यादा जीत

अब जब टेस्ट क्रिकेट इतिहास की बात करें तो भले ही इंग्लैंड की टीम अपने 1000 टेस्ट मैच खेलने जा रही हो लेकिन सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक के अपने क्रिकेट इतिहास में  812 टेस्ट मैच खेले। इनमें से 383 मैचों में जीत हासिल की तो 219 मैचों में हार झेली। इसके अलावा  ऑस्ट्रेलिया ने 208 मैच ड्रॉ करवाए।

वहीं भारतीय टीम इस मामले में बहुत पीछे है। भारत ने अब तक 522 टेस्ट मैच खेले जिसमें 145 टेस्ट मैच जीते तो 160 मैच हारे। तो भारत ने 216 मैच ड्रॉ करवाए।

इंग्लैंड के अल्फ्रेड शॉ ने डाली क्रिकेट इतिहास की पहली गेंद

अब आपको क्रिकेट इतिहास के 141 सालो का सबसे पहला मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1877 को मेलबर्न में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड के तेज गेंबाज अल्फ्रेड शॉ ने इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की पहली गेंद डाली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आ जाए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आज इंग्लैंड खेलेगा 100 वां मैच लेकिन इस गेंदबाज ने डाली थी इंग्लैंड के पहले मैच में पहली गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.