Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस स्पिन गेंदबाज को मिला मौका

खेल डेस्क। मेजबान इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बर्मिंघम में आज से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए अपनी अन्तिम एकादश में एक मात्र स्पिनर के रूप में आदिल राशिद को जगह दी है।

ये हैं वो बल्लेबाज जो अकेले दम पर जीता सकते है टीम को, पहला नाम चौंकाने वाला

हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की शृंखला में किए गए अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आदिल राशिद को ऑलराउंडर मोइन अली पर वरीयता मिली है।

दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले राशिद खान करीब दो साल बाद लाल गेंद से अपना करिश्मा दिखाने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

महिला हॉकी विश्व कप: इटली को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

राशिद अपनी लेग स्पिन से टीम इंडिया बल्लेबाजों के सामने मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों में छह विकेट लिए थे।

तेज गर्मी के कारण स्पिन मददगार पिच पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की ओर अन्तिम एकादश में दो स्पिन गेंदबाजों के चुने जाने की संभावना थी, लेकिन मेजबान टीम ने एक बार फिर से अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देते हुए इस मैच के लिए मोइन खान को टीम में शामिल नहीं किया है।

Ind v Eng 1st Test: ये रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे भारत और विराट कोहली

आदिल राशिद ने अपना अन्तिम टेस्ट मैच दो साल पहले भारत के खिलाफ चेन्नई में खेला था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में आदिल राशीद का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड की ओर से 10 मैचों में 38 विकेट ही हासिल कर सके हैं।

इस कारण बांग्लादेश के खिलाफ ये विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे क्रिस गेल

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिएस्टेर कुक, कीटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, आदिल राशिद, सैम कुरैन, स्टुअर्ट बॉड और जेम्स एंडरसन।