Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रेडमैन का 110वां जन्मदिन आज, सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में किया याद

सर्वकालिन क्रिकेट इतिहास में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलिया के सर डोनाल्ड ब्रेडमैन को माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रेडमैन की आज यानि 27 अगस्त को जयंति है। क्रिकेट इतिहास के अब तक के 141 सालों में इस दिग्गज बल्लेबाज जैसा कोई खिलाड़ी पैदा नहीं हो सका जिनका आज 110वां जन्मदिन है।

सर्वकालिन महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन का 110वां जन्मदिन

सर डोनाल्ड ब्रेडमैन का जन्म 27 अगस्त 1908 में ऑस्ट्रेलिया के कूटमुन्ड्रा में हुआ। सर डोनाल्ड ब्रेडमैन ने क्रिकेट इतिहास में वो मुकाम हासिल किए है जिसे आज तो सिर्फ कल्पनाओं में ही देखा जा सकता है। ब्रेडमैन के नाम ढेरों उपलब्धियां हैं। जिनके दम पर उन्होंने क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनायी।

पूरा क्रिकेट जगत कर रहा है क्रिकेट के डॉन को याद

सर डोनाल्ड ब्रेडमैन के 110वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पूरा क्रिकेट जगत याद कर रहा है। क्रिकेट गलियारों में इनके जन्मदिन को लेकर चारों और से सलामी दी जा रही है। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज और ब्रेडमैन का अक्स माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ही अंदाज में क्रिकेट के डॉन को याद किया।

सचिन तेंदुलकर ने इस अंदाज में किया डॉन ब्रेडमैन को याद

सचिन तेंदुलकर ने डॉन ब्रेडमैन को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा कि 20 साल हो गए हैं जब मैं अपने प्रेरणादायक सर डोनाल्ड ब्रेडमैन से मिला था। वो यादें अभी भी बहुत ही ताजा हैं। मुझे अभी भी उनकी अद्भुत बुद्धि का ज्ञान याद है। आज उन्हें प्यार से याद करते हुए जानते हैं कि उनका 110वां जन्मदिन पर क्या होगा।

सर डॉन ब्रेडमैन का रहा प्रभावशाली करियर

आपको बता दें कि सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन ने साल 1928 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अपने 20 साल दिए और 1948 में संन्यास की घोषणा कर दी लेकिन तब तक उन्होंने क्रिकेट इतिहास के कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले जो आज तक तोड़ना तो दूर सोचना तक बहुत बड़ी बात हो गई हैं। उन्होंने अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 80 पारियों में 99.94 की अद्भुत औसत के साथ 6996 रन बनाए जिसमें ब्रेडमैन ने 29 शतक और 13 अर्धशतक जड़े। ब्रैडमैन ने 29 शतकों में 12 दोहरे शतक बनाए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रेडमैन का 110वां जन्मदिन आज, सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में किया याद appeared first on SportzWiki Hindi.