अगर क्रिकेट के स्टेडियम में दर्शक अपनी मौजूदगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में दर्ज करवाते है, तो इसका कारण सिर्फ और सिर्फ मैदान में लगने वाले छक्के होते है.
जब से टी20 क्रिकेट की शुरूआत हुई है तब से तो मैदान में होने वाली छक्को की बरसात और तेज हो गई है. अब क्रिकेट के मैदान में हर कोई खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाने की ओर ही देखता है.
तेज बुखार के बावजूद लगाये 12 छक्के
अपने इस खास लेख में आज हम आपकों छक्के लगाने वाले ऐसे खिलाड़ी का नाम बताएंगे, जिसने तेज बुखार के बावजूद विपक्षी गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए अपनी पारी में कुल 12 छक्के लगा दिए थे.
सहवाग ने लगाये थे तेज बुखार में 12 छक्के
दोस्तों जिस खिलाड़ी की तेज बुखार के बावजूद 12 छक्के लगाने की बात हम कर रहे है. वह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि आपके व हमारे पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग थे.
जी हाँ ये बिलकुल सच है, कि भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने घरेलू क्रिकेट में रोहतक के तरफ से खेलकर यह कारनामा अपने नाम किया था.
खुद अश्विन ने शेयर की लोगो से बात
इस बात को खुद भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मिडिया के द्वारा लोगो को बताई है. अश्विन के मुताबिक सहवाग को एक मैच में बहुत ज्यादा तेज बुखार था और वह पहले बल्लेबाजी करने आये, तो उन्होंने 2 छक्के लगा दिए थे.
लेकिन बुखार होने के कारण सहवाग रिटायर लेकर मैदान से चले गये, लेकिन इसके बाद फिर सहवाग 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे और सहवाग ने बाद में आकर 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तेज बुखार में भी 10 छक्के और लगा दिए और इस तरह सहवाग ने अपनी पूरी पारी में 12 छक्के लगाये और सहवाग ने अपनी टीम के लिए उस दिन मात्र 46 गेंदों में 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी.
संन्यास के बाद भी कर रहे है प्रशंसको का मनोरंजन
भले ही सहवाग ने अब क्रिकेट खेलना छोड़ दिया हो, लेकिन वह अभी भी अपनी कमेंट्री व अपने ट्विट से अपने प्रशंसको का मनोरंजन करते रहते है.
सहवाग ने भारत के लिए कुल 104 टेस्ट मैच खेले जिसमे 8586 रन बनाये. साथ ही उन्होंने 251 वनडे मैच में 8213 रन भी बनाये. सहवाग क्रिकेट में अपने कारनामों के लिए ‘मुल्तान का सुल्तान’ व ‘नजफगढ़ के नवाब’ जैसे नाम मिले हुए है.
The post तेज बुखार के बाद भी देश के सम्मान के लिए मैदान पर खेलने उतरा था यह दिग्गज, लगाये थे 12 छक्के और बना दिए थे 109 रन appeared first on SportzWiki Hindi.



