काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 2018 में ग्लैमरगन और डरहम टीम के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी डरहम की टीम की तरफ से खले रहे हैं, बता दें पटेल का यह डेब्यू मैच था और अपने डेब्यू मैच में ही पटेल ने कमाल कर दिया है.
अक्षर पटेल ने अपने पहले डेब्यू मैच में ही 99 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली, इस पारी में पटेल ने 12 चौके और 2 छक्के जड़े. पटेल के बाद डरहम की तरफ से एलेक्स लीस ने दूसरे नंबर पर खेलते हुए 69 रन की पारी खेली. इसके साथ ही गेंदबाजी करते वक़्त अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए.

डरहम की टीम ने पहले टॉस जीतते हुए गेंदबाजी का फैसला किया, इसके बाद ग्लैमगरन की टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 50 ओवर में ही अपने दस विकेट खोते हुए 154 रन बनाए. इसके बाद डरहम की टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 295 रन बनाए, इस पारी में डरहम की तरफ से अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली. पटेल के बाद डरहम की तरफ से एलेक्स लीस ने दूसरे नंबर पर खेलते हुए 69 रन की पारी खेली.
Second over; first Durham wicket for @akshar2026
Live scorecard: https://t.co/MtHGDReCu4
142/9 #GLAvDUR #ForTheNorth pic.twitter.com/L5AuUEMIaD
— Durham Jets
(@DurhamCricket) August 19, 2018
पटेल के इस प्रदर्शन पर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की नजर जरूर पड़ी होगी.
आपको बता दें अभी इंग्लैंड में खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तीन मैच के लिए ही टीम चुनी गयी है. ऐसे में पटेल ने बड़े ही शानदार मौके पर अपना रंग दिखाया है. अब देखना यह होगा कि बाकी दोस्त टेस्ट के लिए अक्षर पटेल का टीम में सिलेक्शन होता है.

अभी भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में हैं. साफ़ शब्दों में कहे तो सीरीज में 2-0 से पिछड़ने भारतीय टीम वापसी करती दिख रही है. अब भारत को यह मैच जीतने के लिए महज औपचारिकता करनी बाकी है. इस मैच के तुरंत बाद अगले दो मैचों के लिए टीम का चयन होगा.
The post अक्षर पटेल ने काउंटी के डेब्यू मैच में मचाया धमाल, 12 चौके और 2 छक्के लगा अंग्रेजो को किया भयभीत appeared first on SportzWiki Hindi.
(@DurhamCricket)