संजू सैमसन भारत के उन क्रिकेटरों में से एक है. जिन्हें प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी कहा जाता है. बता दें, कि संजू सैमसन भारतीय टीम में अपनी जगह भी बना चुके है. वह भारतीय टीम के लिए एक टी-20 मैच खेल चुके है.
संजू सैमसन सहित 13 खिलाड़ियों को केसीए ने जारी किया नोटिस

केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, केसीए ने संजू सैमसन सहित अपने 13 खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है. अगर हम आपकों इसका कारण बताएंगे, तो आप भी काफी हैरान रह जायेंगे.
कप्तान सचिन बेबी से बगावत के कारण मिला है नोटिस

संजू सैमसन सहित 13 खिलाड़ियों को केरला के कप्तान सचिन बेबी के खिलाफ बगावत करने व उनके खिलाफ बोर्ड से शिकायत करने के चलते नोटिस जारी किया गया है.
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरला के खिलाड़ी सचिन बेबी की कप्तानी से खुश नहीं है और सभी ने कप्तान सचिन बेबी पर सवाल खड़े किये है.
बोर्ड सचिन बेबी के साथ

हालाँकि, ऐसे मौके पर बोर्ड अपनी टीम के कप्तान सचिन बेबी के साथ खड़ा नजर आ रहा है. बोर्ड ने दावा किया है, कि शिकायत झूठे दावों पर आधारित थी और यह टीम भावना को खराब करनेका प्रयास है. जिसके चलते सभी खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया गया है.
द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों ने सचिन की कप्तानी क्षमता पर बोर्ड को एक पत्र लिखा था, उन्होंने आरोप लगाया था कि सचिन स्वार्थी और घमंडी है. खिलाड़ियों ने सचिन बेबी को टीम से बर्खास्त करने का अनुरोध किया था.
आरोपों के बाद, केसीए की एक समिति ने जांच की है. समिति ने खिलाड़ियों से उनकी शिकायतों के बारे में पूछा. हालांकि, समिति ने पाया है, कि सचिन पर लगाये गये आरोप निराधार है. कुछ सीनियर खिलाड़ी सचिन को कप्तानी से हटाने का प्रयास कर रहे थे और उनके खिलाफ साजिश कर रहे थे.
जूनियर खिलाड़ियों को हस्ताक्षर करने के लिए सीनियर खिलाड़ियों ने किया मजबूर
केसीए के सचिव श्रीजीत वी नैर ने अपने एक बयान में कहा, “हमने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और पाया कि कथित शिकायत का कोई आधार नहीं था.
खिलाड़ियों, को अगर सचिन से कोई शिकायत होती, तो उन्हें टीम मैनेजमेंट को सूचित करना चाहिए था. वह उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए एक उचित मंच था. खिलाड़ियों का ऐसा अनुशासन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
हमें लगता है, कि शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने जूनियर खिलाड़ियों को मजबूर किया है. हम इस कार्यवाही पर फैसला करेंगे.”
इस बीच, केसीए ने कुछ सीनियर खिलाड़ी संजू सैमसन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अक्षय केसी और सलमान निजार को एक और अलग नोटिस जारी किया है. जुलाई में बेंगलुरू में केएससीए टूर्नामेंट के दौरान यह चारों खिलाड़ी बिना अनुमति के होटल से गायब हो गये थे.
The post संजू सैमसन सहित इन 13 खिलाड़ियों को कप्तान से बगावत करने पर बोर्ड ने जारी किया नोटिस appeared first on SportzWiki Hindi.