केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहां हालात बदत्तर है. ऐसे में फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर तक देश के लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील कर रहे हैं.
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 15 लाख रुपए की मदद की है. इसके साथ उन्होंने अन्य लोगों से पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की है.

इस दौरान संजू ने यह भी कहा कि “मैं इस तरह का दिखावा कभी नहीं करता, लेकिन इस बार यह सब सामने आकर बताना पड़ा. ताकि और भी लोग मदद के लिए आगे आयें.”
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सैमसन के पिता विश्वनाथ और भाई सैली सैमसन ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से मिलकर उन्हें चेक सौंपा. संजू फिलहाल भारत ए टीम के साथ क्वाड्रैंगुलर सीरीज के लिए विजयवाड़ा में हैं. गौरतलब है कि बारिश की वजह से 17 और 18 अगस्त को होने वाले सीरीज के पहले दो मैच रद्द कर दिए गए हैं.
सैमसन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर केरल में बाढ़ के हालात को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने फेसबुक पर लोगों से सीएम रिलीफ फंड में दान करने की अपील की है.
उन्होंने सीएम रिलीफ फंड के लिंक को फेसबुक पर टैग करते हुए लिखा कि “यह वक्त है, जब लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए.”
उन्होंने आगे लिखा कि “मेरे जैसे लोगों को ही ये करना होगा और जनता को बताना होगा. मुझे लगता है कि मेरे ऐसा करने से और लोग आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे. मेरा मानना है कि ये मेरा कर्तव्य है कि आगे आएं और परेशान लोगों की मदद करें.”
Friends in Trivandrum plz don’t unnecessarily fill ur petrol tanks. More than 1000 ltrs of fuel for rescue support per day is required here. It’s becoming hard to arrange required fuel from pumps due to unnecessary over filling. Please be responsible & consume less #KeralaFloods
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 18, 2018
Respect and deep admiration for the @IAF_MCC, @indiannavy, @adgpi and other rescue forces in Kerala. Your consistent and remarkable display of courage and compassion is an inspiration to us all. God bless! #KeralaFloods #KeralaFloodRescue https://t.co/oRVbSoS3yw
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 18, 2018
A pregnant lady with water bag leaking has been airlifted and evacuated to Sanjivani. Doctor was lowered to assess the lady. Operation successful #OpMadad #KeralaFloodRelief #KeralaFloods2018 pic.twitter.com/bycGXEBV8q
— SpokespersonNavy (@indiannavy) August 17, 2018
Getting a lot of information about the dire situation in Chengannur. Am sure it is one of the priorities of rescue & relief teams. @indiannavy @IndiaCoastGuard #KeralaFloods
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 18, 2018
My heart goes out to all those suffering due to #KeralaFloods, i hope and pray that God lends strength to those doing the relief work. They are our real heroes. My prayers are with you all.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 18, 2018
Our people in Kerala are going through a worst situation right now and they need all our support. I urge everyone to contribute, no matter how big or small to help save lives
#KeralaFloods #humanity #Life https://t.co/L8W8yYnNyI
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 17, 2018
भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आगे आकर पीड़ितों की मदद की अपील की है. साथ ही इस मुश्किल हालात में राहत कार्य कर रही भारतीय सेना की काफी तारीफ है.
The post केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आये दिग्गज क्रिकेटर, संजू सैमसन ने दिया 15 लाख appeared first on SportzWiki Hindi.