क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अगर किसी युवा खिलाड़ी में प्रतिभा है तो उसे टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उम्र चयन का पैमाना नही होना चाहिए. इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज ओली पॉप और सैम करन के बारे में जब पूछा गया इसके बाद ही सचिन ने अपना ये जवाब दिया है.
16 वर्ष की उम्र में खेलने वाले सचिन ने बताया अनुभव
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे मैच के लिए 20 वर्षीय ओली पॉप को टीम में शामिल किया गया है. जबकि 20 वर्षीय सैम करन पहले ही टीम में शामिल हैं.
जब सचिन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ”अगर कोई अच्छा है तो उसे देश के लिए खेलना चाहिए और उम्र कोई पैमाना नही होना चाहिए”

सचिन ने महज 16 वर्ष की उम्र में ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी. उस समय को याद करते हुए सचिन ने कहा ”जब मैंने अपना पहला मैच खेला था तब मैं सिर्फ 16 साल का था. एक तरह से इससे मुझे मदद मिली. मुझे नही पता था कि उस समय की जबरदस्त गेंदबाजी आक्रमण इमरान खान, वसीम अकरम और अब्दुल कादिर के खिलाफ कैसे खेलना है”
सचिन युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मौका देना अच्छा मानते हैं. उन्होने कहा ”जब आप युवा होते हैं तो आपका ध्यान सिर्फ एक पहलू की ओर होता है. लेकिन अनुभव और परिपक्वता से आप संतुलित करने के लिए दूसरे पहलुओं के बारे में सोचने लगते हो. आपको मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप इसके लिए खेलते हैं”

सचिन तेंदुलकर टेस्ट और वनडे में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टेस्ट में उनके नाम 51 शतक दर्ज हैं. जबकि वनडे में सचिन के नाम 49 शतक दर्ज हैं. इस प्रकार अगर दोनों फ़ॉर्मेट को मिलकर देखें तो उन्होंने शतकों का शतक लगाया है.
The post मात्र 16 साल के इस खिलाड़ी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, कहा चयन से खत्म करो उम्र का पैमाना appeared first on SportzWiki Hindi.