Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और इंग्लैंड का तीसरा मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम में

लंदन| भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल करना गलती थी।

शास्त्री ने कुलदीप को दूसरे टेस्ट मैच में खिलाने के सवाल पर कहा, “साफ तौर पर देखा जाए, तो यह गलती थी। परिस्थितियों को देखते हुए हम अंतिम एकादश में तेज गेंदबाजों को अधिक खिला सकते थे। इससे हमें जरूर मदद मिलती।”

अंतिम एकादश में हालांकि, अपने कदम का बचाव करते हुए कोच शास्त्री ने कहा, “अगर आप देखें, तो आप बारिश का अंदाजा नहीं लगता सकते थे। हमें कुलदीप की जरूरत पड़ती, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच की परिस्थितियों को देखें तो तेज गेंदबाज बेहतर विकल्प होता।”

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। मेजबान टीम इंग्लैंड ने पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल कर पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है।

The post भारत और इंग्लैंड का तीसरा मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम में appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.