भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बराबरी कर ली है। और अब इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा। भारत ने चौथे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।आपको बता दे की इसमें दो दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया तो वहीं भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान 18 साल के पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी के रूप में दो युवा चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।
भारत भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त 2018 को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के साउथेंप्टन में आयोजित होगा। आपको बता दे की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो शुरुआती मैचों को गंवाने के बाद भारतीय टीम ने नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 203 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की है।
मुरली विजय का प्रदर्शन मौजूदा सीरीज में काफी खराब रहा और वो लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आउट हुए थे। इसके अलावा कुलदीप यादव भी वनडे औऱ टी20 सीरीज की फॉर्म को टेस्ट सीरीज में जारी नहीं रख पाए। इन दोनों खिलाड़ियों को ट्रेंट ब्रिज में हुए तीसरे टेस्ट मैच में ड्रॉप कर दिया गया था।
पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को मिला मौका
हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलते हुए युवा सितारे पृथ्वी शॉ और हनुमान बिहारी ने खतरनाक प्रदर्शन किया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए। भारत की चयन समिति ने इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें टेस्ट मैच के लिए। भारत की अंतर्राष्ट्रीय टीम में जगह दी है।
भारत की 18 सदस्य टीम
टीम: शिखर धवन, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक, हनुमा विहारी।
Herald