मौजूदा समय में टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है. टेस्ट के साथ लिमिटेड ओवर के लिए भी धोनी की भरपाई को लेकर बात की जाने लगी है. वैसे तो हाल फिलहाल में कई विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की जगह लेने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन आज हम उन युवा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनमें से एक कोई निश्चित रूप से भविष्य का सितारा बन सकता है. गौर करने वाली बात यह है कि ये सभी खिलाड़ी बेहद युवा हैं.
अंकुश बैंस

हमीरपुर में जन्में अंकुश बैंस घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हैं. अंडर-19 विश्वकप 2014 में भारत के लिए विकेट-कीपर बल्लेबाज के तौर पर खेले थे. उन्होंने विश्व कप में भारत के कुछ ख़ास प्रदर्शन न होने के बौजूद अच्छा प्रदर्शन किया.
बैंस ने 6 मैचों में 195 रन बनाए और अच्छी गति से रन बनाए. इसके अलावा, उनकी विकेट-कीपिंग भी बहुत प्रभावशाली है. अंकुश सिर्फ 22 वर्ष के हैं और विकेट के पीछे भारत के लिए भविष्य में एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं.
अनुज रावत

अनुज रावत को अभी हाल ही में संपन्न हुए श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया था. जहां इस 18 वर्षीय क्रिकेटर ने शानदार प्रदर्शन किया था. आपको बता दें, अनुज एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
हाल ही में धर्मशाला में एक माह के कैंप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में दिल्ली रणजी टीम का हिस्सा भी हैं.
अंडर-19 एशिया कप में भी अपने बल्ले का जौहर दिखा चुके हैं. अनुज ने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में 2017-18 में दिल्ली के लिए अपनी पहली श्रेणी की शुरुआत की थी.
हार्विक देसाई

हार्विक देसाई भावनगर, सौराष्ट्र के रहने वाले हैं. वह हाल ही में 2018 के अंडर-19 विश्व कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेले थे, जिसमें भारत जीता था.
देसाई ने विश्व कप में कुछ अच्छी पारियाँ खेली, जिसमे उन्होंने 78 की औसत से 157 रन बनाये. उनके पास अभी प्रथम श्रेणी का अनुभव कम है, लेकिन वह निश्चित रूप से समय के साथ वह भी हासिल करेंगे.
ईशान किशन

महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू टीम झारखंड से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है.उनकी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम 2016 विश्वकप के फाइनल तक पहुंची थी.
प्रथम श्रेणी मैचों में किशन ने 32 मैचों में 41 की औसत से 2097 रन बनाये हैं. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 273 रन रहा है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह रन 67 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं.
The post अंडर-19 के इन 5 खिलाड़ियों में से कोई 1 लेगा महेंद्र सिंह धोनी की जगह, सब एक दुसरे को दे रहे कड़ी टक्कर appeared first on SportzWiki Hindi.