Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुसीबत में भारतीय अंडर-19 कप्तान, बीसीसीआई की अनुमति के बिना विदेशी लीग में खेलने से लग सकता है प्रतिबन्ध

भारत के क्रिकेटरों को बीसीसीआई ने किसी दूसरी विदेशी लीग में खेलने के लिए पूरी तरह से रोक के रखा है। भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने भारत के अलावा किसी विदेशी लीग में अपने खिलाड़ियों के खेलने पर सख्त पाबंदी लगा के रखी है, लेकिन भारतीय टीम के मौजूदा अंडर-19 टीम के कप्तान अनुज रावत ने बीसीसीआई के इस नियम को तोड़ दिया है।

बीसीसीआई के नियमों को ताक पर रख अंडर-19 कप्तान ने खेला विदेशी लीग

भारत के अंडर-19 टीम के मौजूदा कप्तान अनुज रावत पर आरोप लगा है कि उन्होंने मॉरिशस की गैर-मान्यता प्राप्त लीग में खेलने की कोशिश की है।

अनुज रावत इन दिनों श्रीलंका में भारतीय अंडर-19 टीम के साथ खेल रहे हैं, लेकिन जिस तरह से उनके बीसीसीआई की अनुमति के बिना इस विदेशी लीग में खेलने की बात सामने आयी है, उसके बाद उन पर पाबंदी भी लग सकती है।

मौजूदा अंडर-19 कप्तान अनुज रावत ने खेला मॉरिशस में गैर मान्यता प्राप्त लीग

यू-ट्यूब पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें माना जा रहा है कि ये टूर्नामेंट पिछले साल जून में खेला गया था, जहां पर अनुज रावत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को खेलने के बाद असद पठान जैसे खिलाड़ियों के साथ  हिस्सा लिया था।

इस वीडियो में पाकिस्तान के हसन रजा भी खेलते नजर आ रहे हैं। जिन पर अल-जजीरा के स्टिंग ऑपरेशन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था।

बीसीसीआई से अनुज रावत ने नहीं ली थी परमिशन

नियमों के अनुसार ब्रिटेन या बांग्लादेश में लीग खेलने के लिए खिलाड़ियों को भारतीय बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है, लेकिन मॉरिशस में 60 दिन से कम की यात्रा की जा सकती है। इसी को देखते हुए इन खिलाड़ियों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ी। और उन्होंने बीसीसीआई से अनुमति नहीं मांगी तो वहीं अंडर-19 स्टार मनजोत कालरा ने भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें नहीं दी गई।

भारतीय बोर्ड इस मामले को लेकर हुआ गंभीर

अनुज रावत के मॉरिशस की इस गैर मान्यता प्राप्त लीग में खेलने को लेकर बीसीसीआई भी हैरान है बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने इसको लेकर कहा कि

आयु वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई द्वारा शिक्षित किया जाता है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जूनियर खिलाड़ी ऐसे टूर्नामेंट में खेले हैं। इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मुसीबत में भारतीय अंडर-19 कप्तान, बीसीसीआई की अनुमति के बिना विदेशी लीग में खेलने से लग सकता है प्रतिबन्ध appeared first on SportzWiki Hindi.