Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट में नम्बर 1 बनने के साथ ही सचिन, सुनील गावस्कर और द्रविड़ को इस मामले में विराट ने छोड़ा पीछे

इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

सर्वाधिक टेस्ट रैंकिंग पाने वाले भी वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. वहीं विराट के अलावा तीन भारतीय बल्लेबाजों ने बेस्ट टेस्ट रैंकिंग पायी है.

राहुल द्रविड़ 

राहुल द्रविड़ टेस्ट के एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं. उन्हें भारतीय बल्लेबाजी की दीवार के नाम से भी जाना गया. द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैच अपने करियर में खेले. जिसमें उन्होंने 52.31 की शानदार औसत से 13288 रन बनाए. 36 शतक उनके नाम दर्ज हैं. अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रेटिंग में वह 2005 में पहुंचे थे. जब उन्हें 892 टेस्ट रेटिंग मिली थी.

सचिन तेंदुलकर 

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2002 में सर्वाधिक टेस्ट रेटिंग मिली थी. जोकि 898 है. सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए.  सचिन के नाम टेस्ट में 51 शतक भी दर्ज हैं. सचिन का टेस्ट करियर 15 नवंबर 1989 से 14 नवंबर 2013 तक रहा.

सुनील गावस्कर 

टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले सुनील गावस्कर पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. साथ ही वह 30 शतक लगाने वाले भी पहले भारतीय हैं. 1979 में गावस्कर को सर्वाधिक टेस्ट रेटिंग मिली थी. जोकि 916 है. गावस्कर के नाम 34 शतक दर्ज हैं. जबकि उन्होंने 10122 रन बनाए हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं. कोहली की इस समय 934 टेस्ट रेटिंग है. जबकि स्टीव स्मिथ की 929 रेटिंग है. इससे पहले स्मिथ रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद थे.

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रनों की पारी खेली थी. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 51 रन बनाए. जिस कारण उनकी रेटिंग में इजाफा काफी हुआ है. हालांकि भारत को इस मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा.

The post टेस्ट में नम्बर 1 बनने के साथ ही सचिन, सुनील गावस्कर और द्रविड़ को इस मामले में विराट ने छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.