Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने कोहली, स्टीव स्मिथ को पछाड़ा

नई दिल्ली 
बर्मिंगम टेस्ट की दोनों पारियों में भारत के लिए लाजवाब पारियां खेलने वाले विराट कोहली ने आज एक और मुकाम अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ यह स्थान हासिल किया। 
 

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में 31 रन से हार गई। लेकिन विराट कोहली ने इस मैच में उम्दा खेल दिखाया और सबसे ज्यादा (पहली पारी 149 और दूसरी में 51 रन यानी 200 रन) रन अपने नाम किए। साल 2011 के बाद यह पहली बार है, जब कोई भारतीय बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा है। 
 

विराट से पहले भारत की ओर से महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर साल 2011 में इस श्रेणी में नंबर 1 के स्थान पर काबिज हुए थे। तेंडुलकर ने जनवरी 2011 में टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जैक कालिस के साथ साझा किया था। लेकिन जून 2011 में वह दूसरे स्थान पर पर फिसल गए। टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 के पायदान पर काबिज होने वाले विराट भारत के 7वें बल्लेबाज हैं। 

  
 भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में 31 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। इस टेस्ट में हार से टीम इंडिया को कुछ सबक मिले जिन्हें आगामी मैचों में आजमाया जा सकता है।

 पहली पारी में 149 रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में भी जुझारूपन दिखाया, लेकिन साथियों से उम्मीद के मुताबिक साथ नहीं मिलने पर उनका प्रयास बेकार गया। भारत को इस हार से कुछ सबक मिले।

 बर्मिंगम के एजबेस्टन मैदान में कभी टेस्ट मैच न जीतने का मिथक भारत फिर नहीं तोड़ सका। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 194 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम चौथे दिन ही 162 रन पर आउट हो गई और मैच 31 रन से गवां बैठी। एजबेस्टन में टेस्ट में भारत की यह छठी हार है।

 पूरे मैच में भारतीय टीम ने कुल 436 रन बनाए, जिसमें से 200 रन तो अकेले विराट कोहली ने ठोंके। दोनों पारियों में विराट को ऐसा पार्टनर नहीं मिला, जो वक्त तक उनका क्रीज पर साथ दे। सबसे बड़ी पार्टनरशिप 57 रन की रही, जो पहली पारी में विराट और उमेश यादव के बीच 10वें विकेट के लिए हुई।

 पहले टेस्ट में अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जगह आए लोकेश राहुल पूरे मैच में 17 रन ही बना सके। ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है, जो एक छोर संभाले रहे।

 मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी एशियाई पिचों पर तो खूब चली, लेकिन इसके बाहर यह जोड़ी संघर्ष करती ही दिखी। एशिया के बाहर इस जोड़ी के नाम एक भी शतकीय साझेदारी नहीं है। ऐसे में लोकेश राहुल को नंबर 3 के बजाय ओपनिंग में आजमाया जा सकता है।

कोहली ने बर्मिंगम टेस्ट में 149 और 51 रन की पारियां खेलीं, जिस वजह से उनकी रैंकिंग में 31 अंकों का इजाफा हुआ। इसके बाद कोहली के अंक 934 हो गए, जो स्मिथ (929) से 5 अंक ज्यादा हैं। बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद इन दिनों क्रिकेट में 1 साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ दिसंबर 2015 से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थे। 

भारत की ओर से कोहली से पहले टेस्ट रैंकिंग में यह उपलब्धि सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुनील गावसकर, वीरेंदर सहवाग और दिलीप वेंगसरकर हासिल कर चुके हैं।