आज हम बात कर रहे है ऐसे खेल की जिसको आज दुनिया भर के लोग पसंद करते है. यह ऐसा खेल है, जिसकी लोकप्रियता बढती ही जा रही है.
आज के समय में क्रिकेट के करोड़ो फैंस हैं. क्रिकेट दुनिया भर में सबसे पसंदीदा खेल बनता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी जेल का सफर तय कर चुके हैं.
इस खेल के कुछ खिलाड़ी हत्या जैसे संगीन अपराध भी कर चुके हैं. हम उन खिलाड़ियों पर चर्चा कर रहे है, जिनको हत्या का दोषी पाया गया और उन खिलाड़ियों को सजा हुई.
सुप्रीम कोर्ट ने बताया था निर्दोष

भारतीय टीम में बतौर बल्लेबाज अपना नाम कमाने बाले नवजोत सिंह सिद्धू का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1983 से लेकर 1999 तक रहा. सिद्धू अपने करियर की शुरुआत 1983 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद से की थी. और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय शतक 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध जनवरी 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, तो वही एकदिवसीय मैच 20 सितम्बर 1998 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था. इसके बाद सिद्धू ने 1999 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अलविदा कह दिया था. इस क्रिकेट कैरियर के दौरान इनके क्रिकेट कैरियर में एक घटना भी घटी थी.
पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू को एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की हत्या में दोषी पाया गया था, लेकिन यह उस समय का खिलाड़ी आज देश का नेता है. जो देश में राजनीती में अपना नाम कमा चुके है. बताया जाता है कि सिद्धू ने साल 1988 में पार्किंग में एक 65 वर्षीय व्यक्ति को घूंसा मार दिया था . हाई कोर्ट ने उनको मामले में हत्या में दोषी पाया और सजा सुनाई. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया.
इस वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी को मिली थी फांसी

एक ऐसी ही घटना वेस्टइंडीज़ में हुई थी. जहाँ पर वेस्टइंडीज़ की क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी लेस्ली हिल्टन ने अपनी पत्नी का क़त्ल किया था. जिसके बाद वेस्टइंडीज़ के इस खिलाड़ी को फांसी की सजा हुई थी. यह दुनियां का पहला खिलाड़ी था जिसको फांसी की सजा हुई थी.
बताया जाता है कि लेस्ली हिल्टन ने अपनी पत्नी लर्लिन रोज का मर्डर किया था. जिसका मुख्य कारण उनकी पत्नी की बेवफाई बताई जाती है, कि उसके किसी और से नाजायज सम्बन्ध थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की थी. इस खिलाड़ी को फांसी की सजा मिली थी.
The post हत्या के मामले में जेल की हवा खा चुके है ये दिग्गज क्रिकेटर, लिस्ट में 1 भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.